जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक हुई
पीलीभीत। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक कलेक्टेªट कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं व जनता की समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में विधायक बरखेडा द्वारा अवगत कराया गया कि क्षेत्र के चौराहों, पार्क के सौन्दर्यीकरण के साथ ही साथ लाईट व शाहजहॉपुर से पीलीभीत के लिए प्रातः में टेªन का संचालन कराने के सम्बन्ध में एवं जिला अस्पताल में अलाव के लगवाने के सम्बन्ध में अवगत कराया। बैठक में जिलाध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया कि आसाम चौराहे से कचहरी तक के मार्ग को चौडीकरण के सम्बन्ध में गौहनिया तालाब की रेलिंग को सुदृढीकरण व साफ सफाई व्यवस्था के सम्बन्ध में विशेष ध्यान देने तथा नववर्ष पर यातायात व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखने के सम्बन्ध में अवगत कराया। बैठक में विधायक बीसलपुर द्वारा अवगत क्षेत्र की समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत कराते हुये कहा कि सरकारी भवनों के आसपास व हाईवे के किनारे अवैध अतिक्रमण हटवाने के सम्बन्ध में कहा गया तथा क्षेत्रान्तर्गत तालाबों के सौन्दर्यीकरण के सम्बन्ध में चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सांसद प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि दिन प्रतिदिन प्रदूषण बढ रहा है जिसको ध्यान में रखते हुये शहरी क्षेत्र में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराया जाये। इसके साथ ही धनाराघाट पर पेंटून पुल के कार्यों मंे तेजी लाने व जंगल के किनारे किनारे तार फेसिंग कराने का अनुरोध किया, जिससे कि वन्यजीव व मानव संघर्ष को रोका जा सके। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को गम्भीरता के साथ सुना गया और शीघ्र ही समस्या का निराकरण कराने हेतु आश्वस्त किया।
बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द, विधायक बीसलपुर विवेक कुमार वर्मा, सांसद प्रतिनिधि दीपक पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
डॉ यासीन खान














































































