पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर किसानों को किया सम्मानित

WhatsApp-Image-2022-12-23-at-6.19.30-PM-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

पीलीभीत। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अन्तर्गत गतवर्षों की भांति इस वर्ष भी स्व0 चौधरी चरण सिंह (भूतपूर्व प्रधानमंत्री) के जन्म दिवस को आज किसान सम्मान दिवस के रूप में कृषि विज्ञान केन्द्र टांडा विजैसी पीलीभीत में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित एक दिवसीय किसान मेले का उद्घाटन विधायक बरखेडा स्वामी प्रवक्तानन्द जी एवं जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने किया।
आयोजित किसान सम्मान दिसव पर मेले में लगे कृषि विभाग, कृषि उत्पादन मण्डी, उद्यान विभाग, मत्स्य, पशुपालन विभाग, वन्य एवं पर्यावरण एवं गन्ना विकास परिषद, रेशम, विद्युत, स्वयं सहायता समूह स्टाल, सुगन्धित पौधों की खेती के स्टालों का भ्रमण कर सम्बन्धित योजनाओ के बारे जानकारी प्राप्त कर आम जनमानस तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इसके साथ ही मेले में प्राइवेट संस्थाओं के द्वारा स्टाल लगाकर अपने उत्पाद के बारे में कृषकों को जानकारी दी गई। पाली हॉउस में उत्पादित की जा रही फूलगोभी, टमाटर, गाँठगोभी, बैगन सहित अन्य सब्जियों को देखा गया और प्रशंसा की गई। किसान सम्मान दिवस एवं किसान मेले में जनपद के समस्त विकासखण्डों से लगभग 500 प्रगतिशील कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। आयोजित कार्यक्रम में विधायक बरखेडा एवं जिलाधिकारी ने किसानों को सम्बोधित करते हुये कहा कि महापुरूष स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिनकी पहचान किसान पुरूष के रूप में की जाती है।

उन्हांेने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुये जमींदारी जैसी प्रथा का अन्त कर किसानों को पूर्ण अधिकार प्रदान किया गया। उन्होंने किसानों को उचित मूल्य प्रदान करने हेतु तथा कृषि उत्पादन को बढ़ाने का निरन्तर प्रयास किया गया। किसान मेले में आये किसान बन्धुओं को भेड पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, मत्स्य पालन जैसे व्यवसाय कृषि के साथ साथ करने के प्रेरित किया। किसानों को नियमित मृदा परीक्षण कराकर और फसलचक्र अपना कर अधिक से अधिक उत्पादन बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि जनपद में नये नये प्रकार से की जा रही खेती के सम्बन्ध में किसानों को पुराने रवैया को छोड़कर नये ढं़ग से खेती करने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि बदलते जलवायु के साथ साथ खेती को नये तरीको से अपनाये और विविधीकरण की ओर बढे़ जैविक खेती करें, नई नई तकनीकी को किसान भाई अपनी खेती में प्रयोग कर अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकेगें और अपनी आय में वृद्वि कर सकेगें। इसके साथ ही साथ विधायक एवं जिलाधिकारी ने पाली हॉउस को देखा।


मेले में आये हुये समस्त कृषकों को सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा विभागों में संचालित योजनाओं की परिचर्चा की गई। कृषि विज्ञान केन्द्र में वैज्ञनिकों द्वारा इससे सम्बन्धित समसामयिक विषयों पर तकनीकी परिचर्चा कृषकों के साथ की गई। किसान सम्मान दिवस के अवसर पर श्री तरसेम सिंह को गेहूॅ में 75.00 कु./हे0 उत्पादकता प्राप्त करने पर प्रथम पुरस्कार, श्री विनोद कुमार को गेहूॅ में 74.00 कु./हे. उत्पादकता प्राप्त करने द्वितीय पुरस्कार, श्री राकेश कुमार को मसूर में 28.90कु./हे., श्री रंजीत सिंह को काली सरसों में 28.75 कु0/हे0 उत्पादकता प्राप्त करने पर प्रथम पुरस्कार, श्री चन्द्रसेन को सरसों में 24.20 कु0/हे0 उत्पादकता प्राप्त करने द्वितीय पुरस्कार, श्री परशुराम को धान में 89.10 कु0/हे0 उत्पादकता प्राप्त करने में प्रथम पुरस्कार व श्री राजकुमार को धान में 86.59 कु0/हे0 उत्पादकता प्राप्त करने द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही मत्स्य विभाग के श्री रमेश चन्द्र को मत्स्य पालन में उत्पादन 39.96 कु0/हे0 प्राप्त करने प्रथम पुरस्कार व श्री गोपाल सरकार को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। आयोजित किसान सम्मान दिवस के अवसर पर गेहूॅ, मंसूर, धान, गन्ना, मटर, मिर्च, तरोई, लौकी, रेशम आदि में अच्छा उत्पादन करने वाले किसानों को मा0 विधायक एवं जिलाधिकारी द्वारा शाल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभिन्यता शारदा सागर खण्ड, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, सहायक निदेशक रेशम, जिला उद्यान अधिकारी, सहित अन्य अधिकारीगण, कृषक बन्धु उपस्थित रहे।
डॉ यासीन खान

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights