सर्वे कर सभी पात्रों को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित अवश्य किया जाए : डीएम

IMG_5113
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। शासन के निर्देश के क्रम में ‘सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर‘ अभियान के अंतर्गत विकासखंड उझानी के ग्राम संजरपुर बालजीत में जिलाधिकारी मनोज कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, एसपी सिटी एके श्रीवास्ताव एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जन चौपाल का फीता काटकर मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वालित, माल्यापर्ण एवं पुष्प आर्पित कर शुभारम्भ किया। डीएम ने स्कूली बच्चों की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डीएम ने समस्त अधिकरियों के साथ जन चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन कर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की और बच्चों को अन्नप्रास कराया तथा खरीददारी भी की। उन्होनें जन चौपाल में जनता की समस्याओं को सुनते हुए गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण के निर्देश दिए। ‘सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर 19 से 25 दिसंबर 2022 तक मनाया जा रहा है। जन चौपाल में डीएम ने विभिन्न योजनाओं के स्वीकृत पत्र लाभार्थियों को वितरित किए। जन चौपाल में शिकायतें को सुनते हुए मौके पर ही निस्तारण किया गया। जन चौपाल में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी दी गयी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


डीएम ने कहा कि इस अभिययान का उद्देश्य है कि लाभार्थियों को सीधे योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होनें कहा कि सभी योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंचा है, जिसके स्वीकृत पत्र भी वितरित किए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे कर सभी पात्र लाभार्थियों को शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित अवश्य किया जाए। योजनाओं का लाभ पाने के लिए सभी लोग समय से आवेदन अवश्य करें। सुशासन सप्ताह तभी सफल होगा जब पात्रों तक योजना का लाभ पहुंचेगा। सभी लोग सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करें। प्रशासन आपकी सहायता सुविधा के लिए है। सभी लोग जागरूक नागरिक होने का फर्ज निभाएं। डीएम ने ग्राम वासियों से अपील की कि ग्राम सभा की संपत्ति एवं सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं। उन्होंने सभी को संकल्प दिलाया कि अच्छा कार्य करेंगे और अच्छा नागरिक होने का फर्ज निभाएंगे।


मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि प्रशासन हर समय आपके लिए उपलब्ध है। प्रशासन जन चौपाल कर लोगों की समस्याएं सुने और उसका मौके पर निस्तारण कराएं। विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि लंबित आवेदनों का निस्तारण एवं शिकायतों का भी निस्तारण करना एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की योजना का लाभ लेना है तो जन सुविधा से अपना आवेदन कराना जरूरी है। जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं हैं उनके शुरुआत लाभ पाने के लिए जन सुविधा केंद्र ही जाना पड़ेगा।

प्रशासन आपकी समस्याएं संपूर्ण समाधान दिवस एवं थाना समाधान दिवस आदि माध्यमों से आपकी सेवा करने के लिए तैयार है। जन चौपाल कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा पौधा रोपण किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 प्रदीप प्रदीप वार्ष्णेय, उप जिलाधिकारी सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी राम सागर यादव, डी0आर0आ0े महिपाल सिंह एवं जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights