भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ गोमहोत्सव एवं गोपूजन

IMG_20221101_145628
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

ब्रह्मदत्त गोशाला में सैकड़ों गोप्रेमियों ने एकसाथ सामूहिक गोआरती की

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

लाइव कैमरे सिस्टम से लैस हुई ब्रह्मदत्त गोशाला

बदायूँ। दातागंज मार्ग स्थित श्रीमद ब्रह्मदत्त गोशाला में नवम गोमहोत्सव एवं गोपूजन कार्यक्रम भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में गायों पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम के अंत में सैकड़ों गोप्रेमियों ने सामूहिक गोपूजन एवं गोआरती की। श्रीधाम वृंदावन से पधारीं प्रख्यात कथावाचिका राध्या भारद्वाज ने गौमहिमा सुनाते हुए कहा कि शास्त्रों के अनुसार, ब्रह्मा जी ने जब सृष्टि की रचना की थी तो सबसे पहले गाय को ही पृथ्वी पर भेजा था। सभी जानवरों में मात्र गाय ही ऐसा जानवर है जो मां शब्द का उच्चारण करता है, इसलिए माना जाता है कि मां शब्द की उत्पत्ति भी गौवंश से हुई है। धार्मिक आस्था है कि गौ पूजा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। घर की समृद्धि के लिए घर में गाय का होना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ ही गाय की सेवा भी करनी चाहिए। इससे उनका मानसिक विकास तेजी से होता है। संतान और धन की प्राप्ति के लिए भी गाय को चारा खिलाना और उसकी सेवा करना बेहतर परिणामदायक माना गया है। 

महोत्सव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा पूनम भारत यादव ने कहा कि ब्रह्मदत्त गोशाला गायों का तीर्थ बन गयी है। चारों तरफ गाय देखकर मन को बहुत प्रसन्नता होती है। आयकर अधिकारी शुक्ला जी और वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक भारतीय ने कहा कि गोसेवा सबसे बड़ी सेवा है।हिंदू धर्म में गाय का महत्व सबसे ज्यादा है। लगभग सभी हिंदू परिवार अपने घरों में गाय पालते हैं। अपने आहार,  नस्ल और क्षमता के अनुसार गाय दिन में दो से तीन बार दूध देती है। कई पवित्र उत्सव और त्योहारों के दौरान गाय का दूध भगवान को दिया जाता है जिसे भगवान के मूर्ति के अभिषेक करने के लिए उपयोग होता है।

नगरपालिका अध्यक्षा दीपमाला गोयल ने कहा कि ब्रह्मदत्त गोशाला में पल रही बेसहारा गायों को गोद लेकर पुण्य प्राप्त करें। क्षेत्रीय मंत्री महिला रजनी मिश्रा ने कहा कि गोपाष्टमी पर होने वाले इस आयोजन से हम सबका सौभाग्य है कि हम सबको एकसाथ मिलकर गोसेवा करने का अवसर प्रदान होता है।

किंगवन हेल्थ केयर के डायरेक्टर राजीव कुमार सिंह ने कहा कि गाय की रोटी हर घर में निकालनी चाहिए। गोग्रास की परम्परा से हमारी गायें सुरक्षित रहेंगी। 

कार्यक्रम में गोशाला के सहयोगियों को सम्मानित भी किया गया। संचालन रविंद्रमोहन सक्सेना ने किया।

गोशाला में व्यवस्थाएं देखकर प्रभावित हुए सीडीओ

मुख्य विकास ऋषिराज भी गोपाष्टमी पर ब्रह्मदत्त गोशाला आये। उन्होंने गोशाला में भ्रमण किया और गायों को गुड़ भी खिलाया। गायों की व्यवस्थाएं देखकर सीडीओ  प्रभावित हुए। उनके साथ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ ए. के.जादौन भी उपस्थित रहे।

यूथ डांस विला ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम

गायों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी यूथ डांस विला के कॉर्डिनेटर कुशाग्र मौर्य ने अपनी टीम से साथ बखूबी निभाई। बच्चों ने बहुत सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिसने सभी का मन मोहा।

गोशाला लाइव सिस्टम का हुआ उद्घाटन

ब्रह्मदत्त गोशाला अब 24 घण्टे सबके मोबाइल पर दिखती रहेगी। इसके लाइव सिस्टम का आज मंचासीन अतिथियों द्वारा उद्घाटन किया गया। इसके लिए एक एप डाऊनलोड करके उसमें सीरियल नम्बर डालकर उसे सेव करना होगा। उसके बाद गोशाला मोबाइल पर लाइव दिखने लगेगी। इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। 

सबमर्सिबल पम्प का हुआ उद्घाटन

वरिष्ठ समाजसेवी अनिल जटवानी और रूपेंद्र लाम्बा ने गोशाला में चार इमच का सबमर्सिबल पम्प लगवाया है। उसका भी उद्घाटन अतिथियों द्वारा किया गया। 

सैकड़ों गोप्रेमियों द्वारा की गयी सामूहिक आरती से गोमय हुआ वातावरण

ब्रह्मदत्त गोशाला में भव्यता के साथ सैकड़ों गोप्रेमियों ने आरती की थाली लेकर सभी गायों का पूजन किया। गायों को फूलमाला पहनाई गईं। उनका तिलक किया गया। फिर सभी एकसाथ सभी गायों की आरती की। एकसाथ आरती से पूरा वातावरण गोमय हो गया।

यह रहे उपस्थित

गोमहोत्सव में गोशाला के प्रभारी अध्यक्ष सुनील गुप्ता, प्रभारी सचिव संजीव प्रकाश, ऑडिटर अजय के गुप्ता, कोषाध्यक्ष विश्वप्रकाश, कार्यकारिणी सदस्य दीपक रस्तोगी के अलावा कुलदीप गुप्ता, सुभाष चन्द्र गुप्ता, विनोदपाल सिंह, दीपक गुप्ता, आदित्य गुप्ता, उमेश रस्तोगी, शैलेन्द्र प्रकाश, सुरेश चंद्र भारद्वाज, आयुष अग्रवाल, उमंग गुप्ता, यशस्वी गुप्ता, प्रदीप कुमार मिश्रज़  सन्त गुप्ता आदि सैकड़ों गोप्रेमी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights