भूकंप के तेज झटकों से आधा देश कांपा, झटके आए रुक रुक कर

08_04_2020-earthquakelogo_20174204
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। भूकंप के तेज झटके शुक्रवार को राजस्‍थान, हरियाणा, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, हिमाचल प्रदेश के कई जिलों के साथ ही पटना तक महसूस किए गए. हालात ये रहे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

भूकंप के झटके एक मिनट से लेकर दो मिनट तक तीन बार महसूस किए गए. तीनों ही झटके रुक रुक कर आए. हालांकि शुरुआती झटके आने के बाद ही लोग सुरक्षित स्‍थानों की तलाश में घरों और दफ्तरों के बाहर निकल आए.

3 से लेकर 6.1 रिक्टर स्केल तक तीव्रता
जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3 से लेकर 6.1 तक मापी गई है. इस दौरान पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में तीव्रता काफी अधिक मापी गई. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार अभी भूकंप के और झटके महसूस किए जा सकते हैं. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की काफी जरूरत है.

भूकंप के झटके महसूस होने के साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी के सुरक्षित होने की कामना की है. साथ ही सभी लोगों को सावधानी बरतने और ध्यान रखने की सलाह दी है.

24 घंटे में दूसरी बार
जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके इससे पहले शुक्रवार को ही दिन में बीकानेर में महसूस किए गए थे. उस दौरान इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई. भूकंप का केंद्र बीकानेर से 420 किमी. दूर उत्तर पश्चिम में बताया गया है. पहले आया भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 8:01 बजे आया था.

दिल्ली-एनसीआर संवेदनशील इलाका
भूकंप के झटकों को लेकर दिल्ली-एनसीआर का इलाका काफी संवेदनशील है. भूवैज्ञानिकों ने इस इलाके को जोन 4 में रखा हुआ है. इस क्षेत्र में माना जा रहा है कि 7.9 तीव्रता का भूकंप भी आ सकता है, यदि ऐसा होता है तो बड़े पैमाने पर नुकसान होने की आशंका है. भूवैज्ञानिकों ने भारत को 5 जोन में बांट रखा है. इसमें सबसे खतरनाक जोन 5 है जिसमें 9 तीव्रता तक के भूकंप आ सकते हैं. इसमें पूर्वोत्तर भारत, कश्मीर का कुछ हिस्सा, हिमाचल, उत्तराखंड और गुजरात का कच्छ का रन, अंडमान निकोबार शामिल हैं.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights