भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही रीढ़ है:राज्यमंत्री
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ब्रज क्षेत्र का एक दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग

WhatsApp Image 2022-10-29 at 6.22.10 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ ।भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ब्रज क्षेत्र का एक दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग बदायूं शहर के राजमहल गार्डन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ पं० दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा नरेंद्र कश्यप ने सम्बोधित करते हुए कहा भाजपा का लक्ष्य देश का सर्वांगीण विकास है यह विकास तभी संभव होगा जब इसके लिए “राष्ट्रहित सर्वोपरि” भाव से जीवन जीने वाले लाखों कार्यकर्ता समूचे देश में खड़े हों। भाजपा सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वग्राही है। पार्टी में लाखों कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत करके संगठन और सरकार में उच्च पदों पर पहुंचे हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही रीढ़ है।

केंद्रीय राज्यमंत्री सहकारिता एवं पूर्वोत्तर राज्य विकास एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा बी०एल० वर्मा ने कहा पिछले 8 वर्षों में मोदी सरकार ने देश में अंतोदय के आधार पर देशहित से जुड़े फैसले लेकर हिंदुस्तान को दुनिया का सिरमौर बनाया है। मोदी सरकार ने आम लोगों के जन कल्याण के लिए 396 बड़ी योजनाएं आरंभ की है इन योजनाओं से मोदी सरकार भारत को आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर है। मोदी सरकार में जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35ए का उन्मूलन, श्री राम मंदिर के निर्माण के मार्ग का प्रशस्तिकरण, गुजरात में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का निर्माण, मुस्लिम महिलाओं को ट्रिपल तलाक के अभिशाप से मुक्ति, नागरिकता संशोधन कानून के माध्यम से आजादी के 70 सालों से वंचितों को उनका अधिकार दिलाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने संबोधित करते हुए कहा भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी, जो अब “सबका साथ, सबका विकास’ की घोषणा के साथ भारत का पुनर्निर्माण कर रही है। अब भाजपा 18 करोड़ से अधिक सदस्यों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भी बन गई है।

प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने संबोधित करते हुए कहा भाजपा का संगठन व सरकार सदैव सामाजिक समरसता से सेवा कार्य व गरीब कल्याण के उत्थान के लिए कार्य करते हैं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा हरीश शाक्य ने संबोधित करते हुए कहा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अब जिला स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करेगा, जहाँ सैकड़ों कार्यकर्ताओं का नवनिर्माण होगा। और अतिथियों व पदाधिकारियों का धन्यवाद व आभार जताया।

इस मौके पर बबलू लोधी कप्तान सिंह ठेनुआ अमर सिंह पुनिया सुरेश चंद्र कुशवाहा एसपी लहरी बृजेश कुमार लोधी वेदप्रकाश मौर्य धीरज सिंह कप्तान सिंह निषाद नवीन प्रजापति नेहाल सिंह आर्य दीपक गोला प्रेमसिंह बघेल सुशील यादव खूब सिंह लोधी रामवीर गुर्जर शैलेंद्र विक्रम सिंह प्रदीप वर्मा बीएल कुशवाह राहुल आर्य पंकज माथुर बृजेश कुमार पाल मुकेश राजपूत राजकिशोर कश्यप डालचंद्र वर्मा सिद्धार्थ कश्यप नरेश भोजवल समेत तमाम महत्वपूर्ण पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights