प्रेमी शादी से मुकरा तो युवती ने की खुदकुशी की कोशिश, पुलिस ने थाने में कराई शादी

10_02_2021-thane_me_shadi_21353137
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। प्रेमी के शादी से इंकार करने करने पर युवती ने खुदकुशी की कोशिश की। मामला गुलरिहा थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। समझाने पर दोनों परिवार के लोग शादी करने को तैयार हो गए। जिसके बाद गुलरिहा थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी युगल शादी कराई गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

थाना परिसर के मंदिर में हुई शादी 

महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के माधोनगर निवासी मनीष पासवान गुलरिहा थाना क्षेत्र के सेमरा नम्बर – दो  स्थित ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता है। बगल की रहने वाली सोनी से उसका प्रेम- संबंध था। इसकी जानकारी होने पर सोनी के घरवालों ने युवक व उसके परिवार वालों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। आरोप है कि युवक व उसके घरवालों ने शादी से इंकार कर दिया। जानकारी होने पर सोमवार की रात युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। जिसकी सूचना परिवार के लोगों ने पुलिस को दी।

युवती ने दी तहरीर तो पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में

मंगलवार की सुबह गुलरिहा थाने पहुंची युवती ने तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने मनीष को हिरासत में ले लिया। खुद को फसता देख युवक शादी करने को तैयार हो गया। थाने पहुंचे परिवार के लोग भी मान गए। जिसके बाद युवती ने अपनी शिकायत वापस ले ली। पुलिस की मौजूदगी में परिवार के लोगों ने मंदिर में ही उनकी शादी करा दी। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights