महापंचायत में किसानों का उमड़ा सैलाब, प्रियंका वाड्रा कर रही संबोधित

10_02_2021-mahapanchayat_in_saharanpur__21354392_134837406
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

सहारनपुर।किसान महापंचायत बुधवार को सहारनपुर के चिलकाना में होने वाली है। इसमे कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा शिरकत करेंगी। जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्‍यवस्‍था दुरुस्‍त कर ली है। अधिकारियों के अनुसार पुलिस फोर्स के साथ ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही पुलिस अधिकारी भी निगरानी करते रहेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

किसान महापंचायत में आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा आ रही हैं। जिसे लेकर कांग्रेस में जोश है। जिले से दो कांग्रेस विधायक भी हैं, इस वजह से भी कांग्रेस ने पंचायत की तैयारियों में पूरा जोर लगा दिया है। जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुजफ्फर सैनी ने बताया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता तैयारियों मे जुटे हुए हैं।

माता माता शाकंमभरी देवी स्‍थल पर तकरीबन 25 मिनट पूजा करने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा रायपुर खानकाह पहुंची। यहां पर उन्‍हें उपहार भेंट किया गया। इसके एक घंटे के बाद सहारनपुर के चिलकाना में हो रही महापंचायत में पहुंच गई। उन्‍होंने किसानों का अभिवादन हाथ हिलाकर किया। मौके पर किसानों की भारी भीड़ जुटी हुई है। थोड़ी देर में प्रियंका वाड्रा संबोधित करेंगी। प्रियंका को हल भेंट किया गया। 

प्रियंका का भाषण शुरू 

माता का आशीर्वाद क्लेकर आई हूँ। माता की कथा क्या है आपको पता होगा। अकाल पड़ा था। बारिश नहीं आई। तब माता अपनी 100 आंखों से आंसू बहाए। तब किसानों को पानी मिला, राहत मिली,  आज जो 3 कानून हैं वो राक्षस रूपी हैं। पहला कानून जमाखोरी के दरवाजे खोलेगा। जवाहरलाल ने जमा खोरो बन्द कराई थी। यह नया कानून खरबपतियों को मदद करेगा। आपकी फसल कैसे खरीदी जाए खरबपति तय करेंगे। सरकारी मंडी डम्प हो जाएंगी। जमाखोर प्राइवेट मंडी में सामान डम्प करेंगे। जब चाहेंगे माल निकालेंगे। ऐसा कोई कानून नहीं होगा जिससे आपको फसल का सही दाम मिले। कांट्रेक्ट फार्मिंग में धोखा मिलेगा। कम्पनी मनमाना दाम तय करेगी। सरकारी मंडी बन्द होगी। Msp बन्द होगी, जमाखोरों बढ़ेगी। किसान की आवाज दबेगी। अरबपतियों की आवाज ही रहेगी। पीएम मोदी ने कहा था कि सत्ता में आते ही 15 हजार करोड़ का गन्ना भुगतान ब्याज समेत होगा। अब तक बकाया भुगतान नहीं हुआ। 2 हवाई जहाज 16 हजार करोड़ में खरीदे गए। मोदी की जुबान पक्की नहीं है। दिल्ली में संसद भवन के सौन्दर्यीकरन के लियेब20 हजार करोड़ रखे। लेकिन किसानों को कोई भुगतान नहीं किया। 

आपने बहुत देख लिया मोदी का 56 इंच का सीना जो खरबपतियों के लिए धड़कता है। इस देश को आत्मनिर्भर बनाने वाला किसान है। किसान का बेटा सीमा पर शहीद होता है। किसान का बेटा पीएम की सुरक्षा करता है। पीएम किसान को नहीं पहचान रहे। रोज किसान को अपमानित कर रहे। कहते हैं यह आतंकवादी हैं, संसद में किसान का अपमान किया आन्दोलनगीरी कहकर अपमान किया। ऐसा व्यक्ति देशभक्त नहीं हो सकता। 78 दिन से किसान बॉर्डर पर है। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights