मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रखें कायम

September 19, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ । आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी दीपा रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में बैठक आयोजित की।
डीएम ने सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध पार्किंग टैक्सी स्टैंड वेंडिंग जोन आदि नहीं चलने पाए। वाहन सड़कों पर खड़े ना हो दुकानों के सामने अतिक्रमण ना रहे, बाजारों में अवैध वसूली ना होने पाए। अवैध वसूली करने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए। मेला एवं धार्मिक कार्यक्रम आदि को बिना अनुमति के ना आयोजित किए जाए। धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की संख्या एवं ध्वनि मानक के अनुसार रहे। संबंधित उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुमति देने से पहले सभी मानको की गहनता से जांच कर ले, इसके पश्चात ही अनुमति दें। पीस कमेटी की बैठक थानों पर नियमित रूप से होती रहे। अधिकारी क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग करते हुए स्थानीय लोगों से जानकारी लेते रहें, कमियां पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से दूर कराएं। एसडीएम नियमित रूप से गौशाला में आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते रहें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार कार्य किया जाए। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। कानून व्यवस्था की स्थिति को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस बल फुट पेट्रोलिंग करे। पी0आर0वी0-112 एक्टिव रहे। छोटी-छोटी घटनाओं के प्रति सतर्क दृष्टि बनाकर रखी जाए। ऐसी घटनाओं में त्वरित ढंग से आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिससे वह गंभीर रूप ना लेने पाए। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस निरंतर संवेदनशील रहे। महिलाओं के विरुद्ध अपराध की घटनाओं में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। ड्रग माफिया एवं अवैध शराब कारोबार के प्रति निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए। सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जनसमस्याओं का समाधान संवेदनशीलता और प्रभावी कार्रवाई के साथ हो।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


एसएसपी ने कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर धार्मिक गतिविधियों का आयोजन ना किया जाए डीजे एवं ध्वनि संबंधित कार्यक्रमों को रात्रि दस बजे के बाद न होने दिया जाए। जहां अवैध रूप से लोग इकट्ठा हो रहे हो ऐसे स्थानों को चिन्हित कर सील करें। किसी भी प्रकार का आयोजन एवं जुलूस बिना अनुमति से न किया जाए, सभी कार्यों को नियमानुसार किया जाए कहीं भी अनैतिक गतिविधियां ना पाई जाए। डग्गामार वाहनों पर नियंत्रण रखा जाए। फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब, वेबसाइट आदि का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी आरए सिद्धार्थ वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights