हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी की मासिक बैठक श्री राम विद्या मंदिर में हुई सम्पन्न।

IMG-20220919-WA0061
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी की मासिक बैठक में देश एवं धर्म की रक्षा का संकल्प लेते हुए एवं आन्तरिक सुरक्षा को विशेष महत्व देते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठित हिन्दू सशक्त हिन्दू का नारा दिया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व जिलाध्यक्ष धीरज सिंह एवं मुख्य वक्ता के रुप में प्रदेश कार्यालय प्रमुख अभिषेक सक्सेना का सानिध्य प्राप्त हुआ।

जिलाध्यक्ष नितिन कमठाना ने पटका पहनाकर बैठक में सम्मिलित हुए अतिथियों का स्वागत किया। 

धीरज सिंह ने जातियों में बट रहे हिन्दू समाज को एकजुट होकर रहने एवं सभी कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार का मूल मंत्र दिया। अभिषेक सक्सेना ने संगठन के मूल कार्यों एवं वर्तमान में हिन्दू समाज की स्थिती पर चिन्तन व्यक्त किया।

बैठक का संयोजन नगर अध्यक्ष सदर लवलेश साहू एवं जिला उपाध्यक्ष सुनील गुर्जर ने किया।

संगठन विस्तार हेतु कुछ नवीन जिम्मेदारी सौंपी गई जिलाध्यक्ष नितिन कमठाना द्वारा गीतेश शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी, नगर अध्यक्ष लवलेश साहू द्वारा शिवओम मथुरिया एवं कृष्ण सिंह को नगर उपाध्यक्ष सदर, अनुराग साहू एवं अंकुर मौर्य को नगर मंत्री सदर , लोकेश माहेश्वरी द्वारा सनी कश्यप, जुगल कश्यप, सुनील कश्यप, सुमित कश्यप, बबलू कश्यप, आकाश प्रजापति एवं अंशुल प्रजापति को ग्राम सभा सह संयोजक शेखूपुर , रचित साहू को ग्राम सभा संयोजक बहेड़ी, सनी मौर्य को ग्राम सभा संयोजक नौशेरा एवं शिवम मौर्य को ग्राम सभा सह संयोजक नौशेरा नियुक्त किया गया।

सभी नवीन पदाधिकारीयों ने भारत माता की जय, जय श्री राम  एवं हर हर महादेव के उदघोष के साथ अपनी जिम्मेदारी को ग्रहण किया।

बैठक में जिले एवं नगर के मुख्य पदाधिकारीयों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights