मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का धरना जारी

September 17, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । विकास भवन में पूर्व निर्धारित आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों की छटे दिन की बैठक प्रातः 10 00 बजे से संगठन के जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा की अध्यक्षता में आहूत हुई। क्रमशःआउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी बैनर तले मुख्य अतिथि बतौर भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा के तथा कर्मचारी नेता इंजी प्रमोद कुमार शर्मा धरने को समर्थन देते हुए, कर्मचारियों को उत्साह और ऊर्जित करने की दृष्टि से उपस्थित हुए।
मुख्य अतिथि नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार विगत कई दिनों से चल रहा है विभागीय अधिकारी इन कर्मचारियों का संज्ञान नहीं ले रहे। श्री शर्मा ने कहा समस्त संविदा कर्मचारी पूर्ण निष्ठा से पूर्ण चेतना के साथ मनोयोग से बैठे हैं। उन्होंने कहा संविदा पर लगे हुए कर्मचारियों से एक सीट के अतिरिक्त अन्य सीट का भी कार्य लिया जाता है तथा समस्त एन आर एल एम कर्मचारियों का आउटसोर्सिंग समाप्त कर उनका नियमितीकरण विभागीय संविदा पर किया जाए जिससे आउटसोर्सिंग के नाम पर कंपनियों को सुविधा शुल्क के नाम पर दिए जा रहे प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए की बचत एवं राजकीय कोष की छती को बचाया जा सके।
कर्मचारी नेता इजी प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा शासन और प्रशासन के द्वारा आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों पर अनैतिक दबाव बना रहे हैं जबकि कार्य बहिष्कार शांतिपूर्वक आंदोलन चल चल रहा है उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश संविदा कर्मचारी के प्रांतीय अध्यक्ष शिव कुमार दुबे को अभिलंब बहाल दी जाए और उन्होंने कहा 12 वीं एवं 18वीं शासकीय निकाय की बैठक में एनo आर oएल एम o एच आर पॉलिसी में अनुमान सुविधाओं को प्रदान किया जाए जिससे समस्त कर्मियों को अनुमन्य एचo आरo पॉलिसी के तहत कर्मचारियों को 7% वार्षिक वेतन वृद्धि, स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा, प्रोफेशनल शिक्षा भत्ता, लैपटॉप भत्ता, मोबाइल रिचार्जिंग एवं सेल्फ लर्निंग भत्ता दिया जा सके तथा उनके पिछले समझते दिनों का भुगतान अति शीघ्र किया जावे। उन्होंने कहा कर्मचारियों को उनके मूल निवास के नजदीकी तैनात किए जाने हेतु मानक के रूप में ट्रांसफर पॉलिसी तैयार किया जाए।
अध्यक्षता करते हुए अरविंद वर्मा ने कहा 9 सूत्री मांग पत्र के समर्थन में हमारी आर पार की लड़ाई जारी रहेगी और हम अपने समस्त पुराने एरियर ले करके ही पीछे हटेंगे यदि अधिकारी चाहे एरियर में अधिकारी बंदरबांट करेंगे वह हम किसी प्रकार से सफल नहीं होने देंगे। बर्मा ने कहा योजनाओं में कार्यरत हमारी महिला दीदीयां/ केडर जैसे आईoपीoआरoपीo समूह सखी, आजीविका सखी, एफo एलo सीo आरo पीo, एफoएनoएचoडब्ल्यू आई सी आर पी कृषि सखी पशु सखी आईo सीo आरo पी o,बैंक सखी का मानदेय में वृद्धि की जाए एवं पूर्व मानदेय एरियर का भुगतान सीधे कर्मचारी के व्यक्तिगत खाते में डाला जाए।
उन्होंने यह भी कहा विद्युत सखी का निर्धारित कमीशन 1% से बढ़ाकर अब 7% किया जाए तथा बीo सीo सखी का बकाया मानदेय भुगतान करते हेतु मानदेय नियमित किया जाए जो कि अधिक सूक्ष्म के रूप में है
आज के कार्यक्रम का संचालन जनपद सचिव सुनील कुमार ने किया।
आज की बैठक में परितोष , दीपा, पिंकी,मयंक, अमित कुमार, प्रियंका, किरण लता, प्रीति शर्मा,वीरेंद्र कुमार, राजवीर मिश्रा, विनोद कुमार, प्रकाश, आनंद किशोर ,रवि ,रजत वर्मा ,राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights