मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 26 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 18.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के टीचर्स ने रामनगर का दौरा किया नृत्य, गायन, वादन व अत्यांक्षरी के माध्यम से भरपूर आनंद उठाया

September 6, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। शिक्षक दिवस के अवसर पर एपीएस इंटरनेशनल स्कूल प्रबन्धन के नेतृत्व में स्कूल के टीचर्स के दो दिवसीय रामनगर भ्रमण का आयोजन किया। विद्यालय के टीचर्स ने वातानुकूलित बस से रामनगर के लिए प्रास्थान किया। पूरी यात्रा के दौरान टीचर्स ने नृत्य, गायन, वादन व अत्यांक्षरी के माध्यम से भरपूर आनंद उठाया। बरेली पहुँचकर टीचर्स को नाष्ता कराया गया। रामनगर पहुँचते ही टीचर्स वहाँ की प्राकृतिक सुशमा को अपने-अपने मोबाइल में कैद करने में व्यस्त हो गए। रामनगर मे टीचर्स को ठहरने के लिए ’दा बाखली’ होटल में प्रंबध किया गया था। वहाँ पहुँकर सभी ने दोपहर के भोजन का आनंद लिया। षाम को टीचर्स ने स्कूल के लॉन में, जिसकी प्राकृतिक छटा अद्वितीय थी, बैड़मिंटन, बैट बॉल, क्रिकेट खेलकर भरपूर मनोरंजन किया। होटल स्थित स्विमिंग पूल में तैर कर तथा बॉल से खेलकर भरपूर आंनद उठाया। लॉन के चारो तरफ बाँसो के पैड़ो को झुरमुट था, जो उसकी सुशमा में वृद्धि कर रहा था। षाम को डी0जे0 की व्यवस्था थी जहाँ विभिन्न गानों पर सभी टीचर्स ने नृत्य कर वातावरण को संगीतमय बना दिया। इसके उपरांत ’चेयररेस’ का कार्यक्रम था जिसमें विजेता को विद्यालय के निदेषक श्री नीलांषु अग्रवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसके उपरांत सभी टीचर्स अपने-अपने रूम में रात्रि विश्राम के लिए चले गए। यात्रा के दूसरे दिन यानी 5 सितंबर को टीचर्स प्रातः काल ट्रेकिंग के लिए लगभग पाँच किलोमीटर ंअत्यंत सकरे, ऊँचे-नीचे, पथरीले व वनोच्छदित मार्ग से होते हुए कोसी नदी के पास पहुँचे। वहाँ का दृश्य बहुत रमणीय था। शांत वातावरण, जल की कल-कल ध्वनि सभी को भा रही थी। सभी ने मोबाइल में वहाँ के सुंदर दृश्य को केद करना शुरू दिया। विवेक सिंह इस यात्रा को अविस्मरणीय मनाने के लिए सुंदर दृश्यों को अपने मोबाइल में कैद कर रहे थे। वहाँ से आने के बाद टीचर्स ने फ्रेश होने के बाद होटल में ब्रेकफास्ट किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर होटल मैनेजर ने टीचर्स के सम्मान में आरकेस्टा का प्रबंध कराया। इस संगीतमय वातावरण में टीचर्स ने भी सुर से सुर मिलाकर समा बाँध दिया। डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन ’शिक्षक दिवस’ पर केद करा गया। विद्यालय के निदेशक श्री नीलांशु अग्रवाल ने केक काटने का सम्मान उन टीचर्स को दिया जो 2014 से विद्यालय में सेवारत है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र भट्ट भी उपस्थित थे। केक काटने के बाद सभी को वितरित किया गया।
इसके बाद हमारी बस गिरजा मंदिर के लिए प्रस्थान कर गई। वहाँ पहुँचकर सभी ने माता रानी के दर्शन किए तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के समीप बहती कोसी नदी ने सभी का मन मोह लिया। वहाँ सभी विद्यालय के निदेशक तथा प्रधानाचार्य के साथ सैल्फी लेने तथा फोटो खींचने लगे। दर्शन के उपरांत सभी ने बस से रूद्रपुर के लिए प्रस्थान किया जहाँ ’होटल सोबती कॉन्टिनेंटल’ में दोपहर के भोजन की व्यवस्थ की। भोजन करने के उपरांत वहाँ ग्रुप फोटो ग्राफी हुई। इसके उपरांत बस अपने गंतव्य के कलए प्रस्थान कर गई। विद्यालय के निदेशक व प्रधानाचार्य के निर्देशन में हुई इस अविस्मरणीय यात्रा को सफल बनाने में सभी टीचर्स ने भरपूर सहयोग दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights