मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जोशीमठ में ग्लेशियर गिरने केबाद ,यूपी में गंगा किनारे के जिलों में अलर्ट

February 7, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। जोशीमठ में ग्लेशियर गिरने से डैम टूटा 50-75 मजदूर लापता हैं. घटना सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलों के डीएम-एसपी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड में बांध टूटने से उत्पन्न हुई परिस्थितियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी ने यूपी के संबंधित विभागों और अफसरों को हाई अलर्ट पर डाला है. उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा कि गंगा नदी के किनारे पड़ने वाले सभी जिलों के डीएम, एसपी को पूरी तरह सतर्क रहने की जरूरत है. वहीं SDRF को भी किया सर्तक रहने के निर्देश दिए है. सीएम योगी ने उत्तराखंड सरकार को हर प्रकार का सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए है.

इस भयंकर हादसे पर राज्य के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का भी बयान आ गया है. उन्होंने कहा, टचमोली जिले से एक आपदा का समाचार मिला है. जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और आपदा प्रबंधन को इस आपदा से निपटने की आदेश दे दिए हैं. किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें. सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है.
उत्तराखंड पुलिस की तरफ से बताया गया है कि तपोवन रैणी क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने से ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट को काफी क्षति पहुंची है. पुलिस ने कहा है कि नदी का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, ज़िस कारण अलकनंदा नदी किनारे रह रहे लोगों से अपील है जल्दी से जल्दी सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं. चमोली पुलिस ने उनसे संपर्क करने के लिए नंबर भी जारी किया है –

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights