न्यूरिया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ब्लाक मरौरी के क्लस्टर चंदोई में जागृति प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का उद्घाटन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि एन आर एल/ एम उपायुक्त स्वतः रोजगार व खंड विकास अधिकारी डॉक्टर बृजेश कुमार गौतम एवं परियोजना अर्थशास्त्री जे सी जोशी के द्वारा संकुल स्तरीय समिति का फीता काटकर उद्घाटन किया गया जिसमें जिसमें बबीता सक्सेना को संकुल स्तरीय समिति का अध्यक्ष बनाया गया ममता श्रीवास्तव को सचिव बनाया गया तथा जगरानी को कोषाध्यक्ष बनाया गया जिसमें सीनियर सीआरपी द्वारा संकुल स्तरीय गठन पर विस्तार से बताया गया कि आने वाले समय में अन्य योजनाएं संकुल के माध्यम से ही उपलब्ध कराई जाएंगी इस मौके पर समूह की दीदी ग्राम संगठन के पदाधिकारी एवं नसीम अहमद वर्षा गंगवार पुष्पेंद्र कुमार रवि नेगी ब्लॉक मिशन मैनेजर आदि उपस्थित रहे