न्यूरिया। ग्राम पंडरी में चल रहे ऐतिहासिक मेले के आयोजन में आज दंगल का कार्यक्रम किया गया जिसमें दूर-दूर से आए पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाएं इस मौके पर बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने भा जा पा अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने मेले में पहुंचकर चल रहे दंगल में उद्घाटन कर पहलवानों का हौसला बढ़ाया और जीतने वाले पहलवानों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर दंगल परिसर में सबसे बड़ी कुश्ती जग्गा पंडरी और आरिफ बरखेड़ा के बीच हुई जिसमें जग्गा आरिफ को पटखनी मारकर चित कर दिया और यह कुश्ती ₹5000 की लगी हुई थी जिसके बाद ज ग्गा ने कुश्ती जीतकर दंगल का समापन मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने कर दिया दंगल में हजारों की संख्या में देखने वाले दर्शक उपस्थित रहे रिजवान खान की रिपोर्ट