लाल किला शिवाजी प्रतिमा से शुरू हुई गरुड़ उड़ान यात्रा

dcc170f5-4da9-442e-975e-2d390fc18e24
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

छत्रपति शिवाजी के सेनापति वंशजों ने दिखाई युद्ध कला

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

छत्रपति शिवाजी संग्रहालय बनेगा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र योगेंद्र उपाध्याय

छत्रपति शिवाजी की स्मृति में 14 वे वंशजों ने किया नमन

आगरा 17 अगस्त 1966  को महाराज छत्रपति शिवाजी अपनी कार्यकुशलता युद्ध क्षमता और वीरता केबल पर औरंगजेब की कैद से मुक्त होकर आगरा से निकले थे। शिवाजी के सेनापतियों के 14वें वंशज इस दिन को स्मृति दिवस के रूप में मनाते हुए  आगरा से पुणे तक  1253 किलोमीटर  लंबी  गरुड़ उड़ान  यात्रा निकाल रहे हैं ।  लाल किला के सामने  शिवाजी प्रतिमा स्थल से शुरू हुई इस यात्रा  मैं  1000 धावक  100 साइकिल सवार  4 घुड़सवार  सम्मिलित हुए ।  यात्रा का शुभारंभ  उत्तर प्रदेश सरकार के  कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने  छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर  माल्यार्पण कर  किया । इस मौके पर  कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि  छत्रपति शिवाजी को लेकर इतिहासकारों के शोध के बाद  कोठी मीना बाजार स्थित कोठी को  संग्रहालय और स्मारक के रूप में  विकसित किया जा रहा है ।  यह भव्य संग्रहालय  पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा ।  इस मौके पर उन्होंने  छत्रपति शिवाजी की  युद्ध कुशलता वीरता  और  राष्ट्रीय एकता की भावना  का भी स्मरण किया । मराठी कलाकारों ने दिखाई युद्ध कला छत्रपति शिवाजी के सेनापतियों के 14वें वंशजों की मौजूदगी में लाल किला के सामने शिवाजी महाराज प्रतिमा के समक्ष मराठी कलाकारों ने प्राचीन युद्ध कला का प्रदर्शन किया। यात्रा संयोजक मारुति आभा गोले ने बताया कि आज भी हम लोग शिवाजी महाराज से प्रेरणा लेकर उनके द्वारा दर्शाई और बताई गई युद्ध कला और करतब का अनुसरण करते हैं। इस मौके पर महाराष्ट्र से आई महिला कलाकारों ने भी युद्ध कला में तलवारबाजी लाठी कला का प्रदर्शन किया।

कोठी मीना बाजार में बनेगा भव्य संग्रहालय

99 दिन तक मुगल शासक औरंगजेब की कैद में छल से रहने वाले शिवाजी महाराज की स्मृति में कोठी मीना बाजार में भव्य स्मारक बनाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के मुताबिक़ ऐसे स्थल पर 100 फोटो मुछी छत्रपति शिवाजी की भव्य प्रतिमा भी लगाई जाएगी। ऐसा होने से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच आपसी सौहार्द के साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। संग्रहालय में छत्रपति शिवाजी की वीरता कार्यकुशलता और युद्ध कौशल क्षमता से संबंधित दृश्यों को संग्रहित किया जाएगा।

छत्रपति शिवाजी के सेनापति वंशजों ने भी दिखाई सहभागिता

कोठी मीना बाजार स्थित कोठी पर आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र से आए 100 सदस्य दल ने कार्यक्रम में सहभागिता दिखाई। जिसमें छत्रपति शिवाजी के सेनापति के 14वें वंशज भी सम्मिलित हुए। गरुड़ उड़ान मुहिम के अध्यक्ष मारुति गोले ,उपाध्यक्ष दिग्विजय सर जे राव सहित दर्जनों लोगों ने सहभागिता दिखाते हुए कहा कि यह उनके लिए गौरव का क्षण है जब वीर शिवाजी के नाम से भव्य संग्रहालय उत्तर प्रदेश में बनने जा रहा है।

इनकी रही मौजूदगी

गरुड़ उड़ान यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर महाराष्ट्र से आए वीर शिवाजी के सेनापति वंशजों के साथ कैबिनेट  मंत्री योगेंद्र उपाध्याय , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक आनंद ,अलौकिक उपाध्याय ,वात्सल्य उपाध्याय ,  महाराष्ट्र समाज आगरा की ओर से मुकुल सोमानी, विकास पंडित ,डॉ अविनाश ,प्रमोद मोहन पांडे ,सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रबंधक विजय गोयल ,डॉक्टर नीता शिंदे,  सियाराम प्रजापति ,दीप विनायक पटेल युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष ललित शर्मा महानगर मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी सहित बड़ी तादाद में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights