बदायूँ। जीलाॅट पब्लिक स्कूल के प्रांगण मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा कृष्ण की वेशभूषा में बहुत ही सुन्दर लग रहे थे। प्रधानाचार्या ज्योति लता नेे बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और साथ ही सभी बच्चों को श्री कृष्ण जी की बाल लीलाआंे के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। जूनियर कक्षा के बच्चों ने अत्यन्त आर्कषक मटकी, मुकुट और बाॅसुरी डेकोरेशन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और अत्यन्त मनमोहक रूप से सजावट की। मुकुट प्रतियोगिता में सरिता प्रथम, तीसेन्द्र द्वितीय, सानू तृतीय और धु्रव, कुशाग्र चैथे स्थान पर रहे। मटकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर छवि और द्वितीय स्थान पर अनुराधा रहीं। और अन्त में बांसुरी प्रतियोगिता में आयूष प्रथम और दक्ष द्वितीय स्थान पर रहें। विद्यालय अध्यापिका समीरा अरशद, आशा रानी, अर्चना सक्सेना व अनीता गुप्ता का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर सभी अध्यापक/अध्यापिकाएं उपस्थित रहे