कांग्रेस की भारत गौरव यात्रा छह विधानसभाओ में घूमने के बाद थमी

WhatsApp-Image-2022-08-16-at-6.58.32-PM-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।भारत गौरव यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचते हुए सदर विधान सभा में पूर्वान्ह 11:00 बजे गुरपुरी विनायक से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह के नेतृत्व में प्रारंभ हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव कुमुद गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में एवं ओमवीर यादव अध्यक्ष उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस कमेटी विशिष्ट अतिथि के रूप में इस यात्रा में शामिल हुए ।इस यात्रा का प्रारंभ इस पदयात्रा के आयोजक सुरेश राठोर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी की चौपाल से शुरू हुआ ।यहां पर सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय होतम सिंह प्रधान को पुष्पांजलि अर्पित की एवं झंडारोहण किया गया उसके उपरांत पदयात्रा पूरे गांव में घूमकर तथा पैदल चलकर 1:00 बजे करीब सिलहरी पर पहुंची जहां पर की डॉ राम रतन पटेल महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया एवं सिलहरी के मुख्य मार्गों से घूमते हुए यात्रा दहेमी की ओर प्रस्थान करते हुए करीब 2:00 बजे दहेही पर पहुंची जहां पर की यात्रा का स्वागत मीडिया जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष शशांक राठोर जी ने यात्रा का स्वागत किया और दहेमी के मुख्य मार्गों से होती हुई यात्रा भगवतीपुर पहुंची भगवतीपुर पर यात्री का स्वागत जुगेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह द्वारा किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसके बाद यात्रा ने बदायूं की ओर प्रस्थान किया ।जहां पर की यात्रा 3:00 बजे करीब पटेल चौक पर पहुंची जहां पर की कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया तथा राष्ट्रगान किया गया, इसके उपरांत नवादा पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव बाबू चौधरी सचिव फरहान हुसैन द्वारा यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया उसके बाद यात्रा बदायूं शहर में प्रवेश किया तथा सर्वप्रथम कांग्रेस जनों ने शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया उसके बाद यात्रा शहर में घूमती हुई अंत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय हेतराम जी जो कि नमक आंदोलन में महात्मा गांधी के साथ रहे थे उनके मूर्ति स्थल पर पहुंच कर दातागंज तिराहे पर समाप्त हुई ।

समापन सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि मैं सभी कांग्रेसियों का बहुत आभार व्यक्त करता हूं कि हमारी 6 विधानसभा में पूरी 15 किलोमीटर यात्रा घूमी और सभी ने बहुत ईमानदारी के साथ अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया ,मुख्य अतिथि कुमुद गंगवार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि मैं ऐसे जिले का प्रभारी हूं कि जहां पर लोग हार्दिक रूप से कांग्रेस के कार्य करमों को करते हैं और लगन के साथ शामिल होते हैं ,विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा कि आज युवाओं की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है देश जिस तरफ जा रहा है उन संप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए युवाओं को एकजुटता के साथ खड़ा होना बहुत जरूरी है जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर जिला महासचिव राम रतन पटेल जिला महासचिव अंकित चौहान महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह, 115 बदायूं विधानसभा से प्रत्याशी रहे रजनी सिंह, उपाध्यक्षा उपासना सिंह, sc-st जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया जी, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव जी जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष श्री वफाती मियां जिला कांग्रेस महासचिव बाबू चौधरी सचिव फरहान हुसैन लोकपाल सिंह जी मीडिया प्रभारी आकाश पाठक नितिन आर्य ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को संबोधित किया ।पदयात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी सचिव हाजी र नुसरत अली रामप्रकाश वेदपाल मुजाहिद हुसैन सरफराज अली प्रेम प्रकाश रामपाल श्यामाचरण श्रीमती रेशमा भी फरहा आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights