न्यूरिया। दुग्ध एवं पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने न्यूरिया की कृष्णा गौशाला का किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण में उन्होंने सर्वप्रथम गाय को फूल मालाएं पहनाकर और चुनरी उड़ा कर गौ पूजन किया ।उसके बाद उन्होंने कृष्णा गौशाला परिसर में साफ-सफाई व पशुओं के खाने वाले चारे के संबंध में जानकारी जुटाई उन्होंने गौशाला परिसर में साफ सफाई के निर्देश दिए तथा बताया कि लगातार गौशाला की कई शिकायतें मिल रही थी जिसको लेकर आज निरीक्षण किया गया जिसमें गौशाला के कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने और फसलों को हरा चारा भु स चरी और पानी की समुचित व्यवस्था करने को कहा इस मौके पर मंत्री जी द्वारा गौवंशो को गुण खिलाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, विधायक बरखेडा स्वामी प्रवक्तानन्द, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी, जनप्रतिनिधियों, जनपद स्तरीय अधिकारी सहित अन्य गणमान्य अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।