फ्यूचर लीडर्स स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

015ed2a6-7604-4226-8901-e6bbed5d4e1f
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आज स्वतंत्रता दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया सर्वप्रथम विद्यालय डायरेक्टर वी पी सिंह एवं विद्यालय एमडी राहुल कुमार सिंह एवं समस्त अतिथि गण के द्वारा ध्वजारोहण किया गया साथ ही राष्ट्रगान एवं बच्चों द्वारा अमर शहीदों के जयघोष से पूरा प्रांगण गूंज उठा तत्पश्चात झंडा गान एवं कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके हुई एवं समारोह के मुख्य अतिथि एबीएसए अशोक पाठक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफल होने के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करना सीखें साथ ही आजादी का सही अर्थ भी जानें और उनका हमेशा सम्मान करें जिन्होंने अपने जीवन को आजादी के लिए बलिदान कर दिया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों ने आजादी के बारे मे अपने विचार प्रस्तुत किए एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कविताएं सुनाई।
विद्यालय डायरेक्टर वी पी सिंह ने देश के अमर वीरों को नमन कर बच्चों को उनके द्वारा चले मार्ग पर चलने को प्रेरित किया और देश को समृद्ध बनाने में अपनी अपनी क्षमता अनुसार योगदान देनें की अपील की। विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा की एवम् उपस्थिति अभिभावक भुवनेश कुमार सिंह, जगमोहन सिंह, आशीष शर्मा, सुमित सिंह कुलदीप सिंह आदि का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम संचालन केशव शर्मा ,पूर्णिमा वशिष्ठ, तान्या वार्ष्णेय कक्षा 7 एवम् शौर्य प्रताप सिंह कक्षा 6 ने किया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग कीर्ति गुप्ता ,ऐश्वर्या माहेश्वरी ,वरुण सिंह, प्रशांत सिंह ,एसआर आर्य, विश्वजीता ,प्रिया वार्ष्णेय, पारुल वार्ष्णेय, स्वाति ,निधि पटेल ,नेहा फरीन ,अर्शी, ज्योति, दीक्षा ,अंजलि ,अमित, पूनम चौहान ,मोहिनी, दिव्यांशी, विदित, देवांश, आदि का रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights