न्यूरिया। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन पति सभासद अब्दुल फय्यूम ने ध्वजारोहण किया ।उसके बाद उन्होंने ने स्वतन्त्रता दिवस के बारे में प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभासदों व संभ्रांत व्यक्तियों को सम्बोधित किया। अब्दुल फय्यूम ने कहा कि हमारे देश को आजाद हुए 75वर्ष हो चुके हैं ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा के हर घर तिरंगा लगाये जाने की मुहिम चलाई। आज नगर पंचायत न्यूरिया में घर-घर लोगों ने झंडे लगाए और हर्षोल्लास के साथ स्वतन्त्रता दिवस के पर्व को धूमधाम से मनाया । इस अवसर पर ध्वाजारोहण करते समय बरिष्ठ लिपिक दयासागर लिपिक मो यासीन सभासद शरफुदीन सभासद पति मो तहसीन अब्दुल सत्तार शिवचरन लाल शर्मा मुन्ना लाल भारती सभासद प्रत्याशी अलीम अहमद पूर्व सभासद जलील अहमद शकील अहमद आदि उपस्थित थे। रिजवान खान