राष्ट्रराग के चौथे दिन गायन एवं कविता पाठ प्रतियोगिता के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का हुआ सम्मान

33333
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। बदायूं क्लब में इस वर्ष देश भर में मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रराग के चौथे दिन बदायूं क्लब में गायन और कविता पाठ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन उल्लास के साथ मनाया गया। क्लब सभागार में स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित आयेंद्र प्रकाश द्वारा डाक टिकट प्रदशर्नी एवं डॉ. अक्षत अशेष द्वारा जनपद के स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित इतिहास एवं विभाजन विभीषिका दिवस पर लगाई गयी प्रदर्शनी का भी नगरवासियों ने उत्साह के साथ आनंद लिया, लोग बड़ी संख्या में क्लब जा कर इन प्रदर्शनी का आनंद ले रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आज मुख्य अतिथि दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह रहे, उन्होंने क्लब पहुंच कर सबसे पहले प्रदर्शनी का अवलोकन किया, इस अवसर पर उन्होंने डॉ. अक्षत अशेष और आर्येंद्र प्रकाश द्वारा अमृत महोत्सव के अवसर पर लगाई गए प्रदर्शनी के लिए बधाई देते हुए कहा की ये अनुकरणीय कार्य है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने प्रतियोगिताएं में प्रतिभाग करने बाले प्रतियोगियों को पुरुस्कृत करते हुए कहा के देश के आज़ादी का महत्त्व समझने के लिए बच्चों और युवाओं में ऐसे संस्कार पैदा करने होंगे जो उन्हें इनका महत्त्व जान्ने का अवसर देकर। आजादी के 75वे वर्ष में पूरा देश उल्लास और उमंग में बदायूं क्लब ऐसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग ले रहा है ये गौरव की बात है। कार्यक्रम में स्वतन्त्र संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री शारदाकांत शर्मा, व्यवसायी प्रदीप गोयल, दास कालेज के प्राचार्य डा प्रशांत कोहली, डा एस के सिंह, डी पी एस स्कूल के निदेशक संदीप भारती, उपस्थित रहे।


इस अवसर पर प्रतियोगिता के प्रतियोगियों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति दी। नृत्य प्रतियोगिता में ने प्रथम, ने द्वितीय, ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । निर्णायक के रुप में डा रवि भूषण पाठक, विशाल शर्मा, एवं प्रिंस दीक्षित उपस्थित रहे। सभी का सम्मान हुआ।संयोजन डा सत्यम मिश्रा और मंजीत खन्ना का रहा।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष एस के गुप्ता, सचिव डॉ अक्षत अशेष, दीपक सक्सेना, कुलदीप रस्तोगी, संजय रस्तोगी, अनूप रस्तोगी, ई नरेश शंखधार, विकास आहूजा, रुपिंदर सिंह लाम्बा, आलोक पाठक, सुमित गुप्ता, राहुल चौबे, अब्बासी, मंजीत खन्ना, राजीव भारती, सिम्मी नाजिर, आर्येन्द्र प्रकाश, इकबाल असलम, सुशील शर्मा, सुमित मिश्रा आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव रवींद्र मोहन सक्सेना ने किया एवं एस के गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights