तिरंगा यात्रा निकालकर किया शहीदों को नमन

WhatsApp-Image-2022-08-11-at-7.33.30-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूँ की प्राचार्या डॉ वंदना शर्मा के निर्देशन एवं कार्यक्रम प्रभारी हर घर तिरंगा एवं प्रभारी मिशन शक्ति असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के संयोजन एवं नेतृत्व में आजादी के 75 वी वर्षगाँठ के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के साप्ताहिक कार्यक्रमों (11 अगस्त से 17 अगस्त 2022) का शुभारंभ पूरे हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्या प्रोफेसर वंदना शर्मा ने ध्वजारोहण किया, ततपश्चात छात्राओं ने कार्यक्रम संयोजिका असिस्टेंट प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती के नेतृत्व में तिरंगा मार्च निकालकर नवादा स्थित शहीद स्थल पर शहीदों को नमन् किया। वापस महाविद्यालय पहुँच कर छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं स्लोगन पोस्टर एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। “हर घर तिरंगा और हमारा प्यारा राष्ट्र” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता में क्रमशः सलोनी प्रथम व पलक वर्मा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ” हमारा स्वाभिमान तिरंगा” विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता में पलक वर्मा प्रथम स्थान पर द्वितीय स्थान पर कुमारी सलोनी शंखधर एवं तृतीय स्थान पर कुमारी वैशाली रहे। “राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सहभागिता” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे कुमारी पलक सलोनी सीते।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

निर्णायक की भूमिका में डॉ निशी अवस्थी एवं डॉ श्रद्धा यादव रहीं। असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए तिरंगे से जुड़े इतिहास एवं उससे जुड़ी जानकारी दी साथ ही देश के लिए समर्पण की भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्या डॉ वंदना शर्मा ने छात्राओं को घर-घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए व अपने आसपास के लोगों को भी तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कु वैशाली, सलोनी, वैष्णवी, साक्षी, सीते पलक वर्मा, शिवांगी आदि की का सक्रिय सहभागिता रही। डॉ निशी अवस्थी, डॉ उमा सिंह गौर,डॉ वंदना वर्मा, डॉ इति अधिकारी सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights