बदायूँ। सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के महंत श्री मटरु मल शर्मा,(महाराज) ने अपने परिजनों व श्रद्धालुओं साथ कछला स्थित कुष्ट आश्रम में मनाया रक्षा बंधन, इस दौरान महंत व उनके परिजनों ने कुष्ट आश्रम में रह रहे सभी महिलाओं पुरुष,बच्चों को राखी बांधी गईं, व सभी को भोजन कराया गया।बाद में सभी को उपहार स्वरूप दक्षिणा भी दी गई, कुष्ट आश्रम के सभी निवासियों ने इसके लिये सभी का आभार व्यक्त किया, इस दौरान मंहत मटरु मल शर्मा, ज्येष्ठ पुत्र प्रदीप कुमार शर्मा, पुत्र वधु मीनू शर्मा,नाती ओजित, डॉ विभोर पाराशर, यश भारद्वाज, कवि नरेंद्र गरल, कवि सुवीन माहेश्वरी,कपिल माहेश्वरी, स्वतंत्र राठी,शिवकुमार,आदि मौजूद रहे।