चित्रांश महासभा की कार्यकारिणी का गठन किया

index
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। चित्रांश समाज के सुप्रसिद्ध मंदिर श्री चित्रगुप्त मंदिर नवाव नौवत राय मंदिर में चित्रांश महासभा का किया गया कार्यक्रम। अध्यक्षता समाजसेवी राजीव रायजादा द्वारा की गई ।जिसमें सर्वसम्मति से चित्रांश महासभा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। महासभा की मुख्य कार्यकारिणी के साथ-साथ विधि प्रकोष्ठ, शिक्षक प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के गठन की घोषणा की गई।
मुख्य कार्यकारिणी में महासचिव- मोहित सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- विनोद सक्सेना, उपाध्यक्ष – दीपक सक्सेना, विवेक सक्सेना, आशीष सक्सेना, विनीत सक्सेना, सचिव – पद पर भावेश सक्सेना, सुभाष सक्सेना, दीपक सक्सेना, डॉ विकास सक्सेना, अजय सक्सेना एवं संयुक्त सचिव- पद पर विकास जोहरी विश्वनाथ सक्सेना, अनुज सक्सेना, सुवोध सक्सेना एडवोकेट एवं संगठन सचिव सुदेश सक्सेना, विकास आर्य सोनू एवं कोषाध्यक्ष पद पर प्रभांशु सक्सेना मीडिया प्रभारी प्रिंट पद पर राहुल सक्सेना आकाश सक्सेना तथा कार्यकारिणी सदस्य- वासुदेव सक्सेना, सौरभ सक्सेना संजीव कामठान मनोनीत किए गए।
जिला अध्यक्ष पंकज सक्सेना ने सर्वसम्मति से चित्रांश समाज के प्रति समर्पित वरिष्ठ अधिवक्ता शरद सक्सेना ‘नीरज’ को विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा। विपिन सक्सेना, अक्षय रावत, गौरव सक्सेना, मनोज मोहन सक्सैना, गौरव स्वरूप सक्सेना को अन्य महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए।
शिक्षक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष विपिन सक्सेना चुने गए जबकि महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद पर मीनाक्षी सक्सेना को चुना गया। संध्या सक्सेना ‘पूर्व सभासद’ यशी सक्सेना, मोना सक्सेना, अमिता सक्सेना, डिंपल सक्सेना आभा सक्सैना अर्चना सक्सेना को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए।
युवा प्रकोष्ठ से निश्चर सक्सेना एवं लव कुमार को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गए।
समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गण से जल्द से जल्द अपनी कार्यकारिणी का गठन करके महासभा को अवगत कराने हेतु कहते हुए जिलाध्यक्ष पंकज सक्सेना ने कहा कि महासभा का प्रथम कार्य हर चित्रांश परिवार को महासभा से जोड़ने का है। हमारी टीम का सदस्य हर चित्रांश परिवार को एक सूत्र में जुड़ने के लिए संकल्पित है चित्रांश महासभा पिछले 2 माह से हर चित्रांश परिवार के दरवाजे पर जाकर चित्रांश समाज को जोड़ने को कार्य कर रही है और उनकी टीम को जनसामान्य का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
चितरंजन आज और कल के सिद्धांत पर चर्चा की गई इस अवसर पर उपरोक्त पदाधिकारियों की अतिरिक्त मुख्य रूप से गीता सक्सेना, बबीता सक्सेना, सुमन लता सक्सेना, कशिश सक्सेना,अजय सक्सेना, संजय सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, अंशिका सक्सेना, रतन प्रकाश सक्सेना, निरंकार सहाय सक्सेना, दीपक सक्सेना, मोहित सक्सेना आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभा के अंत में जिलाध्यक्ष पंकज सक्सेना ने अखिल भारतीय चित्रांश महासभा बरेली द्वारा दिनांक 16 अक्टूबर 2022 को आयोजित होने वाले चित्रांश परिचय सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जो चित्रांश बन्धु अपने बेटे बेटियों के बायोडाटा पत्रिका में छुपवाना चाहते हैं वह उनसे संपर्क कर सकते हैं जिलाध्यक्ष पंकज सक्सेना ने सदन में उपस्थित गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। संचालन महासचिव मोहित सक्सेना ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights