बदायूँ। राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक कार्यक्रमों में युवाओं के योगदान हेतु कार्यक्रमों के कार्यान्वयन योजना के अंतर्गत जनपद बदायूं में एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन दिनांक 20 अगस्त को भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में किया जाएगा। प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी मौ0 रुहेल आजम ने बताया कि इस प्रतियोगिता के द्वारा चयनित प्रतिभागी युवा उत्सव मण्डल एवं राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता हेतु शामिल होंगे। प्रतियोगिताओं में लोक नृत्य, लोकगीत, एकांकी एकल शास्त्रीय संगीत प्रस्तुतीकरण, एकल भारतीय वाद्य वादन (सितार, बांसुरी, तबला, वीणा, मृदंगम), हारमोनियम गिटार शास्त्रीय नृत्य (मणिपुरी, ओडिशा, भरतनाट्यम, कथक, कुचिपुड़ी), एक्सटेंपोर का आयोजन किया जाएगा। मोहम्मद रफी आजम ने बताया कि प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए व्यायाम प्रशिक्षक युवा कल्याण विभाग एवं कनिष्ठ सहायक युवा कल्याण विभाग के साथ-साथ कार्यालय में राहुल चौबे से संपर्क करें।