कांग्रेसियों ने शुरू की आजादी की भारत जोडो गौरव पैदल यात्रा
बदायूँ। आसफपुर से कांग्रेसियों ने आजादी की गौरव यात्रा प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार जी के निर्देशन में व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा के पढाव आसफपुर पर ब्लाक अध्यक्ष नरेश पाल ने यात्रा का स्वागत किया व प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार जी ने कांग्रेसियों और स्थानीय लोगों को सम्बोधित करते हूए कहा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस हर लोकसभा में आज से 15 अगस्त तक 75 किलोमीटर यात्रा निकाल रही है।
यात्रा के दूसरे पडाव दूंदपुर पर जिला महासचिव कृष्णवीर मोर्य ने स्वागत किया व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने सम्बोधित करते हूए कहा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर हर लोकसभा में 75 किलोमीटर के अंतर्गत हम हर विधानसभा में यह यात्रा निकालने जा रहे हैं जिसका शुभारंभ स्वतंत्रता सेनानी पंडित त्रिवेणी सहाय जी की प्रतिमा पर पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित कर करने जा रहे हैं।
यात्रा के तीसरे पढाव जैतपुर पहुंचने पर कांग्रेस नेता सुधीर उपाध्याय ने स्वागत किया व कांग्रेस नेता कुँवर अंकित चौहान ने सभी को सम्बोधित करते हूए कहा आज की हमारी यात्रा आसफपुर से शुरू होकर दूंदपुर,बिसौली होते हुए रानेट पर समाप्त होगी व कल की यात्रा बिल्सी विधानसभा में होगी।
यात्रा के चौथे पडाव दावरी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ता दिनेश कुमार सिंह ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया व सभी को सम्बोधित करते हूए विधानसभा बिसौली प्रभारी लोकपाल सिंह ने कहा हम भारत जोडो का आवाहन करते हूए नफरत खत्म करने की अपील करते चल रहे हैं।

यात्रा के चौथा पढाव मुडिया धुरेकी पर पूर्व चेयरमैन प्रत्यासी सरनजीत सागर ने स्वागत किया व जिला उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव ने कहा कि इस भारत जोडो यात्रा के दौरान कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित होकर जिला पंचायत सदस्य रजनी दिवाकर कांग्रेस में जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह द्वारा कांग्रेस में शामिल हुईं,अंकित चौहान के सहयोग से सुशील कुमार,पूर्व चेयरमैन प्रत्यासी मुडियाधुरेकी सरनजीत सागर व अन्य क्षेत्र के मजबूत लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है।
इसके पश्चात कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा रानेट होते हूए फतेहपुर पर समाप्त हुई जहां पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सतानंद पाल ने स्वागत किया एवं कांग्रेस नेता सुधीर उपाध्याय जी ने भारत के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों की जीवनी पर कांग्रेसियों और स्थानीय लोगों को मजबूती से बताया व अंत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा हमने आज कांग्रेस नेतृत्व के 15 किलोमीटर हर विधानसभा के सापेक्ष लगभग 35 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय की है।

इस आजादी की भारत जोडो गौरव यात्रा में जिला महासचिव रामरतन पटेल,महिला कांग्रेस जिला ध्यक्ष सुनीता सिंह,उपाध्यक्ष उपासना चौहान,सह प्रभारी हाजी नुशरत अली,जिलाध्यक्ष सोशल मीडिया आकाश पाठक,जिलाध्यक्ष एस टी एस सी मुनेंद्र कनौजिया,जिला सचिव सरदार वीर निर्मल सिंह, पूर्व प्रत्यासी यशोदा प्रज्ञा दिवाकर,ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र चौहान,ब्लाक अध्यक्ष नरेश यादव व अन्य कांग्रेस जन साथ रहे।













































































