सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत, मचा कोहराम

d7decee4-c0b9-407c-b082-cfa97616a38d
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी | कोतवाली क्षेत्र के बदायूं- मथुरा मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी जिससे बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये थे । घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था जहा बुजुर्ग की हालत गंभीर देख सैफई रैफर कर दिया । सैफई जाते समय रास्ते में ही बुजुर्ग की मौत हो गई । पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शनिवार 23 जुलाई की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुरावन नगला निवासी राजकुमार (19) पुत्र चंद्रपाल व गांव के ही बाबूराम (65) पुत्र चैनसुख के साथ बाइक द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज नौशेरा में भर्ती अपने भाई राजू को खाना देने जा रहे थे वह जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के करुआ पुल के समीप पहुंचे तभी उझानी की तत्फ से जा रही तेज रफ्तार अज्ञात कार बाइक सवारों को टक्कर मारकर फरार हो गई जिससे बाइक सवार राजकुमार व बाइक पर पीछे बैठे बाबूराम गंभीर रूप से घायल हो गये । घायलों को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया । जिला अस्पताल में घायलों की हालत बिगड़ती देख चिकित्सको ने राजकीय मेडिकल कॉलेज नौशेरा रैफर कर दिया जहां उनका उपचार चल रहा था ।
गुरुवार की सांय बाबूराम (65) पुत्र चैनसुख की हालत बिगड़ने लगी । बाबूराम की हालत बिगड़ती देख चिकित्सको ने उन्हें हायर सेंटर सैफई रैफर कर दिया जहां उपचार को जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई । परिजनों ने बाबूराम की मौत की खबर पुलिस को दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है वहीं बाबूराम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights