राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने गिनाई सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां

IMG_2917
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिलाधिकारी दीपा रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओ.पी. सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज, एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल, जितेन्द्र यादव, अतेन्द्र विक्रम सिंह की मौजूदगी में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों के सम्बंध में प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां गिनाईं।
प्रेसवार्ता में राज्यमंत्री ने अवगत कराया कि जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के अर्न्तगत 300 तालावों का खुदाई/जीर्णोद्वार के लक्ष्य के सापेक्ष 421 अर्थात 140 प्रतिशत, खेल मैदान 300 के सापेक्ष 335 अर्थात 112 प्रतिशत, पार्क निर्माण के लक्ष्य 300 के सापेक्ष 378 अर्थात 126 प्रतिशत, चक रोडो का निर्माण लक्ष्य 75 के सापेक्ष 92 अर्थात 123 प्रतिशत, बरसाती नालो का निर्माण लक्ष्य के सापेक्ष 70 के सापेक्ष 74, मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य 753102 के सापेक्ष 1623046 अर्थात 216 की प्रगति की गयी है। उक्त कार्यों पर 50.63 करोड रू. व्यय किया गया है जो कि लक्ष्य के सापेक्ष 316 प्रतिशत है।
जनपद में अमृत सरोवर योजना में 75 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर बनाये जाने है जोकि प्रगति पर है एवं जिन्हें शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा। मनरेगा कार्य में जनपद में 100 दिवस के अन्दर जो भी कार्य लिये गये उन सब में 100 प्रतिशत से अधिक की पूर्ति की गयी है।
जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अर्न्तगत 825 स्वयं सहायता समूह का गठन लक्ष्य के सापेक्ष 835 का गठन किया गया है जोकि 101 प्रतिशत है। स्वयं सहायता समूह बचत खाता भी शत-प्रतिशत का खुलवा दिया गया हे। स्वयं सहायता समूह 450 को समूहो का रिवाल्विग फण्ड, 700 समूह को सी.आई.एफ. का वितरण किया गया । जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अर्न्तगत सभी लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए उत्कृष्ट कार्य किया गया है। जनपद में नवाचार हेतु गाय के गोबर से वैदिक पेन्ट (प्राकृतिक पेन्ट) की उत्पादन इकाई स्थापित की गयी है जिसका विवरण यह है जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अर्न्तगत गाय के गोबर से वैदिक पेन्ट (प्राकृतिक पेन्ट) की उत्पादन इकाई विकास खण्ड सालारपुर की ग्राम पंचायत रफियाबाद गौशाला में स्थापना का विवरणः- शिव पार्वती महिला स्वयं सहायता समूह ग्राम पंचायत घटपुरी द्वारा गाय के गोबर से वैदिक पेन्ट (प्राकृतिक पेन्ट) की उत्पादन इकाई का संचालन किया जा रहा है। 29.06.2022 को मुख्यमंत्री जी के समक्ष जनपद के उच्चाधिकारियों द्वारा शिव पार्वती महिला स्वयं सहायता समूह के साथ प्रस्तुतीकरण किया गया है, जिसकी मुख्यमंत्री जी द्वारा सराहना करते हुए प्रश्नगत प्रोजेक्ट को चयनित कर लिया है एवं उक्त के सम्बन्ध में वृहद स्तर पर कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। तत्क्रम में उक्त प्रोजेक्ट की मार्केटिंग हेतु एमोजन कम्पनी से टाइअप करने के उपरान्त पेन्ट को ऑनलाइन बिक्री हेतु उपलब्ध कराया गया है। अब तक गाय के गोबर से वैदिक पेन्ट की रू0 76.00 लाख बिक्री के उपरान्त रू0 9.00 लाख का लाभांश समूह द्वारा अर्जित किया गया है, जोकि प्रदेश में किसी भी समूह द्वारा वित्तीय वर्ष के 03 माहों में अर्जित किये गये लाभांश में सर्वाधिक है। उक्त कार्य जनपद में वेहद सराहनीय कार्य है।
पंचायती राज विभाग के कार्यों की प्रगति- पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत भवन का लक्ष्य 110 निर्धारित किया गया था जिसके सापेक्ष 110 का निर्माण कर लिया गया है।
पंचायत भवनों में 985 सचिवालयों की स्थापना की गयी है।
ठोस तरल अपशिष्ठ प्रबन्धन अन्तर्गत 80 ग्रामां में निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जनपद में विकास खण्ड सालारपुर में ग्राम पंचायत दहेमी में प्लास्टिक बेस्ट मैनेजमेट यूनिट की स्थापना की गयी है। जिसके द्वारा ग्राम पंचायतों में अवशिष्ट प्लास्टिक को पुनःप्रयोग हेतु तैयार किया जायेगा। उक्त से सडक निर्माण हेतु प्लास्टिक का उपयोग कराकर ग्राम पंचायत की आय में बढोत्तरी होगी ।
जनपद में 03 विकास खण्ड डार्क जॉन होने के कारण 211 रैन वाटर हार्वेटिंग की पूर्ण की गयी है। जनपद में 300 ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त 500 व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कार्य भी कराया गया है। जनपद में पंचायती राज विभाग की 100 दिवस की कार्ययोजना अनुसार समस्त कार्य कर लिये गये है, जोकि सराहनीय कार्य है।
समाज कल्याण विभाग अन्तर्गत 100 दिवस की कार्ययोजना का निर्माण किया गया था। जिसके अन्तर्गत दिनांक 25.04.2022 से 09.5.2022 के मध्य न्याय पंचायत स्तर पर लाभार्थियों को लाभन्वित करने के उद्देश्य से कैम्पों का आयोजन किया गया, जिसमें निर्धारित लक्ष्य 4000 के सापेक्ष 4112 लाभार्थियों से आवेदन पत्र प्राप्त किये गये उक्त कार्य में 103 प्रतिशत प्रगति अर्जित की गयी। मुख्यमंत्री जी सामुहिक विवाह योजना में 175 सामुहिक विवाह का लक्ष्य निर्धारित था जोकि पूर्ण कर लिया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा लक्ष्यों की प्राप्ति बहुत सफलता पूर्वक की गयी है।
महिला कल्याण विभाग  अन्तर्गत 100 दिवस की कार्ययोजना अन्तर्गत 1760 महिला पेंशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जो कि प्राप्त कर लिया गया। मा0 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना अन्तर्गत 2325 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जो कि शत- प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। उक्त विभाग द्वारा शत- प्रतिशत लक्ष्यों की प्राप्ति कर ली गयी है।
जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) अन्तर्गत 100 दिवस की कार्ययोजना अर्न्तगत पी0एम0 स्वनिधि अन्तर्गत 1938 लाभार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य था जिसकी पूर्ति करते हुए 1929 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है। स्वयं सहायता समूह गठन का 28 का लक्ष्य निर्धारित था जिसके सापेक्ष 40 स्वयं सहायता समूहों का गठन कर लिया गया है स्वतः रोजगार योजना में 19 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 378 आवासों का निर्माण पूरा कराया गया है।
श्रम विभाग  अन्तर्गत 100 दिवस की कार्ययोजना अर्न्तगत मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना में लक्ष्य 500 के सापेक्ष 714 अर्थात 143 प्रतिशत, संतरविदास शिक्षा सहायता योजना में लक्ष्य 100 के सापेक्ष 115 अर्थात 115 प्रतिशत, कन्या विभाग सहायता योजना लक्ष्य 350 के सापेक्ष 459 अर्थात 131 प्रतिशत, मृत्यू विकलांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजना में लक्ष्य 56 के सापेक्ष 58 अर्थात 104 प्रतिशत, अन्तयोष्टि सहायता योजना 54 के सापेक्ष 57 अर्थात 105 प्रतिशत, श्रमिक पंजीयन लक्ष्य 10000 के सापेक्ष 12426 अर्थात 124 प्रतिशत, श्रमिक नवीनकरण योजना लक्ष्य 5000 के सापेक्ष 6605 अर्थात 132 प्रतिशत की पूर्ति की गयी। जनपद में नया सवेरा योजना में बालश्रमिकों को मुक्त कराये जाने के अभियान अन्तर्गत 10 ग्रामों में कार्य कराया जाना था, जिसके सापेक्ष 19 ग्रामों में बाल श्रम से मुक्त कराये जा चुके है। श्रम विभाग द्वारा अपनी समस्त योजनाओं में शत- प्रतिशत से अधिक की पूर्ति कर सराहनीय कार्य किया गया ।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग  अन्तर्गत 100 दिवस की कार्ययोजना अन्तर्गत जननी सुरक्षा योजना में 14722 महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम में 6644 महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। परिवार कल्याण कार्यक्रम में 347 महिला एवं पुरूष नसबन्दी की गयी है। जनपद में 161277 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना में 3689 को लाभान्वित किया गया है। जनपद में 38866 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया है। जनपद में 32955 बच्चों को पूर्ण प्रतिरक्षित करते हुए टीकाकरण कराया गया है। राष्ट्रीय क्षय उनमूलन कार्यक्रम में 2135 रोगियों का नोटिफिकेशन किया गया है। जनपद में राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम में विभिन्न स्तरों पर नियमित कार्यक्रम चलाये जा रहे है। जनपद में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य कराते हुए 79573 को बूस्टर डोज दी गयी है।
पशु पालन विभाग  अन्तर्गत जनपद मे कुल 24007 गौवंशों को संरक्षित किया गया है। जनपद में अभी तक 334743 पशुआें का टीकाकरण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गौवंश सहभागिता योजना अन्तर्गत अभी तक 4553 गौवंशों को सुर्पुदगी दी गयी है। पशुआें की इयर टेगिंग का कार्य किया जा रहा है। जनपद में 237 गौसरंक्षण केन्द्र संचालित है, जिसमें 03 वृहद 02 काना पशु, 03 काजी हाउस एवं 229 अस्थायी एवं स्थायी गौसरंक्षण केन्द्र संचालित है। इसके अतिरिक्त जनपद में अतिवृहद गौसरंक्षण हेतु विकास खण्ड उझानी के ग्राम सिकन्दराबाद में भूमि का चिन्हाकंन किया गया है, जिसमें लगभग 3000 हजार पशुओं को संरक्षित किया जा सकेगा।
वन विभाग  अन्तर्गत जनपद में बाल वन विकास खण्ड जगत के ग्राम पंचायत खेड़ा बुर्जुग में स्थापित किया गया है जिसमें 600 फलदार, छायादार, शोभाकार एवं औषधीय पौधे लगाये गये है। इसके अतिरिक्त एक युवावन भी 500 फलदार, छायादार, शोभाकार एवं औषधीय पौधे से बनाया गया है। जनपद में अमृत वन महोत्सव अन्तर्गत 1058 स्थलों का चयन करते हुए अमृत वन लगाया गया है, जिसमें से कुल 862 जी0ओ0 टेग किये जा  चुके है। जनपद में अभियान के रूप में कुल 4690800 पौधों को रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित था, जिसके सापेक्ष 4693095 पौधों को रोपित किया गया है। जनपद में अभी तक 83.72 पौधों का जी0ओ0 टेग किया जा चुका है। जनपद में मा0 जनप्रतिनिधिगणों के माध्यम से उक्त समस्त कार्य किये गये है। वन विभाग द्वारा अपने समस्त लक्ष्यों की कुशलता पूर्वक पूर्ति की गयी है।
लघु सिंचाई  अन्तर्गत मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना में 872 का लक्ष्य निर्धारित था जिसके सापेक्ष 872 की पूर्ति कर ली गयी है। विभाग द्वारा शत-प्रतिशत कार्यों की पूर्ति की जा चुकी है।
सिंचाई विभाग योजनान्तर्गत जनपद में 4 बाढ़ से बचाव से सम्बन्धित योजनाएं प्रगति पर है। जिनमें पर्याप्त प्रगति हो चुकी है। जनपद में बाढ़ से बचाव हेतु डमी कार्यक्रम भी आयोजित किये गये है। ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग  अन्तर्गत 100 दिवस की कार्ययोजना के अन्तर्गत 33 कार्य कराये जाने थे। उक्त समस्त कार्य निर्धारित समय में पूर्ण करते हुए सराहनीय कार्य किया गया है। जिला सेवायोजन विभाग  द्वारा 100 दिवस के लक्ष्य अन्तर्गत 03 रोजगार मेलों का लक्ष्य निर्धारित था जिसके सापेक्ष 03 मेले लगाकर 576 वेरोजगारों का चयन कराया गया है। कैरियर काउन्सलिंग में 09 का लक्ष्य निर्धारित था जिनकी पूर्ति कर ली गयी है। सेवा प्रदाता पंजीकरण में 05 लक्ष्य के सापेक्ष 09 सेवामिश्र पोर्टल पर कुशलगारों के पंजीयन का लक्ष्य 50 के सापेक्ष 125 की पूर्ति की गयी है। सेवायोजन के क्षेत्र में जनपद में समस्त लक्ष्यों को प्राप्त किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग  अन्तर्गत 100 दिवस की कार्ययोजना में 78110 छात्रों का नामाकंन का लक्ष्य निर्धारित था, जिसके सापेक्ष 79007 छात्रों को नामांकित कराया जा चुका है। ड्राप आउड के अन्तर्गत 542 छात्रों के लक्ष्य के सापेक्ष शत- प्रतिशत पूर्ति कर ली गयी है। जनपद में 395393 बच्चों को मिड-डे मील वितरित किया जा रहा है। जनपद में मिड-डे मील हेतु सेड का निर्माण कराया गया है जिसमें छात्र एवं छात्राएं बैठकर सुगमता पूर्वक भोजन ग्रहण करते है। जनपद में समस्त छात्र एवं छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण करा दिया गया है। आपरेशन कायाकल्प अन्तर्गत स्कूल भवनों में उत्कृष्ट कार्य कराये गये है, जिसमें टाइल्स इंटरलोकिंग, वाउड्रीवाल आदि का निर्माण कराया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जनपद मे उत्कृष्ट कार्य हुए है।
खाद्य एवं रसद विभाग अन्तर्गत 100 दिवस की कार्ययोजनान्तर्गत जनपद में माह अप्रैल 2022, में 481.02 मै0टन चना, 481.02 मै0टन आयोडाईज्ड नमक एवं 481028 लीटर रिफाईण्ड सोयाबीन ऑयल का वितरण कराया गया है। जनपद में गैर विभागीय अधिकारियों के द्वारा एन0एफ0एस0ए0 योजना की मानिट्रिंग निरन्तर करायी जा रही है। घटतौली रोकने हेतु विशेष रूप से अभियान चलाया जाता है। बेघरों तथा कचरा उठाने वाले नागरिकों को चिन्हित कर 14 राशनकार्ड जारी किये गये है। उचित दर दुकानों को कॉमन सर्विस सेन्टर के रूप में विकसित करने हेतु कार्यवाही की जा रही है। खाद्यी एवं ग्रामोद्योग विभाग  अन्तर्गत 100 दिवस की कार्ययोजना में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 05 लक्ष्य के सापेक्ष 08 एवं मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में 02 लक्ष्य के सापेक्ष 02 की पूर्ति करते हुए उत्कृष्ट कार्य किया गया है। उ0प्र0 जल निगम  अन्तर्गत 100 दिवस की कार्ययोजना अन्तर्गत जल जीवन मिशन में 5069 घरों में कनेक्शन दिया गया है। एवं अन्य कार्य भी गतिमान है। महिला एवं बाल विकास विभाग  अन्तर्गत 100 दिवस की कार्ययोजना में 576728 को लाभान्वित करने का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष शत- प्रतिशत पूर्ति कर ली गयी है। जनपद बदायूॅ द्वारा जनपद में विकास कार्यक्रमों की मासिक प्रगति के आधार पर राज्य स्तर की रैंकिग के आधार पर जनपद को माह अप्रैल, में 42, माह मई में 24 एवं माह जून 2022 में 6वी रैंक प्राप्त हुई है। जनपद माह जून 2022 में मण्डल में प्रथम स्थान पर है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights