लखनपुर न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
गरिमा और अमन ने फर्राटा दौड़ में मारी बाजी

fa223de4-f303-45e2-a313-780c6a4acc70
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


400 मीटर में पल्लवी रही प्रथम
लंबी कूद में अंकित रहा अव्वल
शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी : संजीव
बदायूं l विकासखंड जगत छेत्र के गांव नगला में बेसिक शिक्षा परिषद की लखनपुर न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई l प्रतियोगिताओं में प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नीतू, 200 मीटर मैं वैष्णवी और 400 मीटर में पल्लवी मैं मझिया ने पहला स्थान पाया, जबकि 50 मीटर की फर्राटा दौड़ में नगला प्राथमिक विद्यालय की गरिमा ने बाजी मारी l वही प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अमन लखनपुर, 100 मीटर में गौरव नगला, 400 मीटर दौड़ मैं मल्लापुर के अनूप ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त दी l प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने विजई प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया l
खंड शिक्षा अधिकारी जगत तरुण कुमार के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह नगला मंदिर स्थित मैदान में हुआ l खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में नीतू एंड पार्टी मझियां प्रथम, चांदनी एंड पार्टी दितीय, लंबी कूद नैना प्रथम, वैष्णवी द्वितीय, 50 मीटर दौड़ में गरिमा नगला प्रथम, वैष्णवी मझिया द्वितीय, 100 मीटर में नीतू और कुमकुम प्रथम और द्वितीय रही l 200 मीटर में वैष्णवी प्रथम और नैना द्वितीय रही l 400 मीटर में पल्लवी प्रथम, अमृता द्वितीय l 50 मीटर दौड़ मैं अमन लखनपुर प्रथम, गौरव नगला द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में गौरव प्रथम, दिव्यांश द्वितीय, 200 मीटर में धीरज नगला प्रथम, मनीष द्वितीय, 400 मीटर मैं अनूप प्रथम, ब्रजमोहन द्वितीय रहे l खो खो में दुर्विजय एंड पार्टी प्रथम, विवेक एंड पार्टी द्वितीय, कबड्डी में शिवा एंड पार्टी प्रथम, शिवम दितीय और लंबी कूद में अंकित प्रथम, शिवम द्वितीय l

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


जूनियर बालक वर्ग में विवेक मझिया प्रथम, सोनू द्वितीय, 200 मीटर में सोनू प्रथम, विवेक द्वितीय, 400 मीटर में आजाद प्रथम, सोहेल द्वितीय, 600 मीटर में राजदीप प्रथम गुड्डू द्वितीय, ऊंची कूद में विवेक प्रथम आजाद दितीय, लंबी कूद में रवि प्रथम, सोनू द्वितीय, गोला फेंक में सोनू प्रथम अंश द्वितीय, चक्का फेंक में सोनू प्रथम अंश द्वितीय, खो खो में सोनू पार्टी प्रथम, मोहित दितीय, कबड्डी में रिंकू एंड पार्टी प्रथम, मोहित एंड पार्टी द्वितीय रही l बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सोनी सोनी सागर प्रथम, खुशी द्वितीय, 200 मीटर में नंदिनी प्रथम, सोनी द्वितीय, 400 मीटर में मंजेश प्रथम,नंदनी दितीय, 600 मीटर में मुस्कान प्रथम,सोनी दितीय, ऊंची कूद में मुस्कान प्रथम, साहिबा वित्तीय, लंबी कूद में सोनम प्रथम, खुशी द्वितीय, गोला फेंक दो मुस्कान प्रथम प्रियांशी द्वितीय, चक्का फेंक में मुस्कान प्रथम प्रियांशी द्वितीय, खो खो में मुस्कान एंड पार्टी प्रथम नंदिनी एंड पार्टी देती रही, जबकि कबड्डी मुस्कान एंड पार्टी प्रथम, उजाला एंड पार्टी द्वितीय रही l अंत में विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है l खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है l उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है l सरकार भी खेल को खूब बढ़ावा दे रही है l इस मौके पर खेल शिक्षक सुरजीत सिंह, बीना राठौर, मीना रानी, गीता सिंह, नमिता राठौर, राहुल सक्सेना, अभिषेक कुमार सिंह, प्रियंका दुबे, कुसुम लता, राजीव कुमार, अमित यादव, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे l प्रतियोगिता में लखनपुर न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया l

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights