पति ने दो दिन तक नहीं मनाई थी सुहागरात, बच्चा हुआ तो पत्नी से बोला ये मेरा बच्चा नही

5
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। तीन साल पहले एक युवती की शादी हुई थी। जब दो साल बाद बच्चा हुआ तो पति ने पत्नी के चरित्र पर ही सवाल खड़े कर दिए। पति ने पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उसने सुहागरात तक नहीं मनाई तो बच्चा कैसे हो गया। वहीं पीड़िता ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि दहेज कम देने की वजह से शुरु से ही ससुराल वाले उसे बदनाम करने में लगे हैं।  

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मूल रूप से प्रेमनगर निवासी पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2017 में इज्जतनगर क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। महिला का आरोप है कि पति ने शादी के दो दिन तक उसके साथ सुहागरात भी नहीं मनाई। जिसकी शिकायत उसने अपनी सास से की थी।इसके बाद उसके पति के साथ सबंध बने। इस दौरान पता चला कि ससुराल वालों ने उसके पति को जमीन जायदाद से बेदखल कर रखा है। पीड़िता का कहना है कि उसके बाद पति उसे लेकर किराए पर रहने लगा। यहां पर भी वह शराब पीकर दहेज के लिए मारपीट करता था । इस दौरान जब वह मां बनी तो पति ने उसके चरित्र पर सवाल खड़ा करते हुए कहने लगा कि बच्चा उसका नहीं है और पीड़िता को किराए के कमरे में छोड़कर चला गया और अपने घरवालों के साथ रहने लगा। कई बार उसने अपने पति और ससुराल के लोगों को समझाया लेकिन वह नहीं माने। इस पर पीड़िता ने इज्जतनगर थाने में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights