मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव से पहले AAP का फोकस पंचायत चुनाव पर

December 15, 2020By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। दिल्ली में लगातार तीन बार सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी ने अब उत्तर प्रदेश की ओर कदम बढ़ा दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एलान किया है कि आम आदमी पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी आम आदमी पार्टी ने काफी पहले ही कर दी थी। लोकसभा चुनाव 2019 में अपने 50 से अधिक प्रत्याशी उतारने वाली आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के पंचायत के चुनाव में भी अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर ली है। पंचायत चुनाव से आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपनी जड़ मजबूत करेगी। प्रदेश में 31 मार्च 2021 तक पंचायत चुनाव होने हैं। किसानों के साथ ही खांटी वोटर पर अपनी पकड़ बनाने के मकसद से पार्टी गांव की ओर रूख कर रही है। 

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को उत्तर प्रदेश में काफी पहले से सक्रिय कर दिया है। आम आदमी पार्टी बीते एक वर्ष से उत्तर प्रदेश में काफी सक्रिय है। आप से राज्यसभा के सदस्य तथा उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह लगातार योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोल रहे हैं। संजय सिंह उत्तर प्रदेश में काफी सक्रिय हो गए हैं। संजय सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, जिन्होंने राजधानी लखनऊ में पार्टी का राज्य कार्यालय बनाकर गतिविधियों को गति भी प्रदान कर दी है। इनका फोकस युवा पर है। आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा है कि उत्तर प्रदेश की बदहाल स्थिति को देखते हुए उनकी पार्टी 2022 का विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। उत्तर प्रदेश में हर पार्टी की सरकार आई, लेकिन अपने घर भरने के सिवा किसी ने उत्तर प्रदेश तथा प्रदेश की जनता के लिए कुछ नहीं किया। आज छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए उत्तर प्रदेश के लोगों को दिल्ली आना पड़ता है। उत्तर प्रदेश में अभी तक जिस भी दल की सरकार बनी है, उनसे सिर्फ इस प्रदेश को लूटने का काम किया है। आज उत्तर प्रदेश को प्रगति की राह पर चलने से गंदी राजनीति और भ्रष्ट नेता रोक रहे हैं। आज यूपी की राजनीति में सही और साफ नीयत की कमी है और वो केवल आम आदमी पार्टी के पास है। दिल्ली के बाद पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी ने इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी पंजाब तथा दिल्ली में अपने प्रत्याशी उतारे थे। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights