कवियों की कविताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश
बदायूं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा होटल क्लब रिवेरा में आयोजित तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिवस रात्रि में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में नगर के प्रख्यात कवियों ने एक से बढ़ कर एक कवितायें प्रस्तुत कर उपस्थित कार्यकर्ताओं में देश प्रेम का जोश भर दिया। देर रात्रि तक चले कार्यक्रम में सभी कविओं को भरपूर सुना, वंदेमातरम के उद्घोष से पूरा वातावरण गंुजायमान रहा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता से सभी आमंत्रित कवियों का माल्यार्पण कर, पट्का पहना एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। प्रख्यात कवियत्री डॉ. सोनरुपा विशाल ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की।


इस अवसर पर युवा कवि अभिषेक अनंत ने कवि सम्मेलन का आगाज करते हुए कहा, सूर्य चन्द्रमा जब तक अपनी रश्मि लुटायेंगे, भारत माता गीत तुम्हारे गाये जायेंगे। ओज कवि कुलदीप अंगार ने कहा, भारत माता चीख रही अंगार लिखो, अंगार लिखो। ग़ज़लकार डॉ. अरविंद धवल ने पढ़ा, जीवन के वर्ष मत गिनो, वर्षों में जीवन भरो, उत्सवों का साथ दो न दो, आंसुओं के संग संग झरो। रुप शक्ति और सम्पदा, भ्रम है इनके पार सोचिए, जश्त जीत का मनाओं पर दुश्मनों की हार से डरो। कवि भूराज सिंह राजलायर, आस्था का घी जिनमें वत्तियां विश्वास की, घोरतम की आंधियों में दिये जलते रहें। डॉ. सोनरुपा विशाल ने कहा, व्याहता है जोश की जो शौर्य से परिणात है, वो शहादत मौत क्या है ज़िन्दगी की जीत है, मन में गीता के कथन और तन में फौलादी, फिर विजय हर जंग में अपना निर्णीत है।


कवि सम्मेलन के संयोजक डॉ. अक्षत अशेष ने कहा, जो बैठ प्रगति के रथ पर फिर विजय शौर्य की लाया है, वह केवल चौकीदार नहीं वह देश गौरव लाया है। उन्होंने श्रोताओं की मांग पर अपने पिता राष्ट्रीय गीतकार की प्रसिद्ध रचना गायेंगे गायेंगे हम वन्देमातरम् गाकर समां बांध दिया। श्रोता वंदेमातरम की जयकार करने लगे। अंत में कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ गीतकार नरेन्द्र गरल ने अपने गीतों से समां बांध दिया उन्होंने कहा, जागो सपूत जो, आह्वाहन की घड़ी है, अब दूध और जल के पहचान की घड़ी है, खप्पर जिये खड़ी है माता त्रिशूल धारण मांगो सपूत मांगो, वरदान की घड़ी है। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप अंगार ने किया। अन्त में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सभी आभार व्यक्त करते हुये कहा, कि सभी कवियों ने जिस ओजस्विता के साथ काव्यपाठ कर हम सबमें जोश भरा है वह अनुकरणीय हैं। प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने कविसम्मेलनों की कुछ पुरानी ऐतिहासिक घटनाओं के संस्मरण सुना लोगों के अतीत याद दिला दिया। इस अवसर पर भाजपा प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा, पूर्व विधायक प्रेमस्वरुप पाठक, पूर्व विधायक सिनोद कुमार शाक्य, डी. के. भारद्वाज, शैलेश पाठक, जिला पंचायत अध्यक्षा वर्षा यादव, नगरपालिका बदायूं अध्यक्षा दीपमाला गोयल, नगर पंचायत उसहैत अध्यक्षता सैनरा वैश्य, आशीष शाक्य, सुधीर श्रीवास्तव, शारदाकांत सीकू, पंकज शर्मा, गौरव गुप्ता, डी. पी. भारती, किशन चन्द्र शर्मा, रानी सिंह पुण्डीर, गुडडो देवी, प्रसन्नवीर रस्तोगी, ग्यानेन्द्र चौहान, दीपेश वार्ष्णेय, शिवम सिंह, नेकपाल कश्यप, मुनीश अग्रवाल, राममूर्ति लाल, दयाराम व्यास, बुधपाल सिंह, अनुज माहेश्वरी, ज्ञानेंद्र चौहान, संदीप चौहान, अनुराग दीक्षित उपस्थित रहे।















































































