18 केन्द्रों पर 2041 का हुआ टीकाकरण

IMG_3330
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूँ। जनपद के जिला पुरुष एवं महिला चिकित्सालय, राजकीय मेडीकल काॅलेज, सैदपुर एवं बिसौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित जनपद के पांच केन्द्रों पर कोरोना वायरस के टीके लगाए गए। मण्डलायुक्त बरेली मण्डल बरेली/जनपद के नोडल अधिकारी रणवीर सिंह ने जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 यशपाल सिंह एवं राजकीय मेडीकल काॅलेज के प्रधानाचार्य आरपी सिंह के साथ राजकीय मेडीकल काॅलेज एवं जिला पुरुष चिकित्सालय में टीकाकरण केन्द्र पर पहुंचकर टीका लगवाए लाभार्थियों से वार्ता कर पूछा कि उन्हंे किसी प्रकार की दिक्कत तो नहीं हो रही है, तो सभी ने कहा कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं हैं और वह काफी उत्साहित है।
जिला पुरुष चिकित्सालय में 77 पुरुषों एवं 50 महिलाओं कुल 127, जिला महिला चिकित्सालय में 80 पुरुषों एवं 62 महिलाओं कुल 142, राजकीय मेडीकल काॅलेज में 64 पुरुषों एवं 24 महिलाओं कुल 88, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अम्बियापुर में 23 पुरुषों एवं 128 महिलाओं कुल 151, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आसफपुर में 17 पुरुषों एवं 133 महिलाओं कुल 150, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिसौली में 09 पुरुषों एवं 55 महिलाओं कुल 64, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दातागंज में 27 पुरुषों एवं 116 महिलाओं कुल 143, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दहगवां में 05 पुरुषों एवं 71 महिलाओं कुल 76, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इस्लामनगर में 09 पुरुषों एवं 72 महिलाओं कुल 81, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जगत में 07 पुरुषों एवं 101 महिलाओं कुल 108, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र म्याऊँ में 05 पुरुषों एवं 95 महिलाओं कुल 100, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कादरचैक में 14 पुरुषों एवं 146 महिलाओं कुल 160, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसवान में 12 पुरुषों एवं 102 महिलाओं कुल 114, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिनावर में 03 पुरुषों एवं 83 महिलाओं कुल 86, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समरेर में 06 पुरुषों एवं 133 महिलाओं कुल 139, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उझानी में 29 पुरुषों एवं 110 महिलाओं कुल 139, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उसावां में 08 पुरुषों एवं 65 महिलाओं कुल 73 एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वज़ीरगंज में 04 पुरुषों एवं 96 महिलाओं कुल 100 सहित इन 18 स्थानों पर 399 पुरुषों एवं 1642 महिलाओं कुल 2041 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया।
मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि कोरोना टीकाकरण गाइडलाइन्स के अनुसार ही होना चाहिए। इसमें कतई लापरवाही न हो, साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए हर स्तर पर सतर्कता जरूरी है। कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सफाई कर्मी से लेकर चिकित्सकों ने बिना-डरे और बिना-थके काम किया है। कोरोनाकाल में जब वायरस के भय से सभी घरों में बंद थे, तब स्वास्थ्यकर्मी पूरे जोश के साथ लोगों की सेवा में लगे हुए थे। सबको पता था कोई भी मरीज पॉजिटिव हो सकता है, बावजूद इसके चिकित्सक उपचार कर रहे थे। ऐसे स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सफाई कर्मी एवं चिकित्सकों का जज्बा काबिल-ए-तारीफ है। लेकिन लोगों को पहले की तरह ही गंभीरता दिखाते हुए टीकाकरण के बीच मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना चाहिए, ताकि चेन को पूरी तरह से तोड़ा जा सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights