सहसवान तहसील में ओवरहैड टैंक पर चढा युवक

IMG-20210127-WA0045
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सहसवानः बुधवार को तहसील में उस वक्त हंगामा खडा हो गया जब एक युवक परिसर में बने ओवरहैड टैंक पर चढ गया और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाने लगा। यह देख पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस ने युवक द्वारा बताए गए आरोपितों को हिरासत में ले लिया तब युवक टैंक से नीचे उतर आया। युवक के स्वजनों ने उसकी हालत ठीक न होने का हवाला दिया तो पुलिस ने उसे स्वजनों की सुपुर्दगी में दे दिया और हिरासत में लिए गए युवकों को भी रिहा कर दिया।  
         सुबह करीब 10 बजे तहसील पहुंचा एक युवक ओवरहैड टैंक पर चढ गया और हंगामा करने लगा। उसका कहना था कि गांव के दो लोगों ने उसके साथ मारपीट की। शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसडीएम किशोर गुप्ता, कोतवाल पंकज लवानिया मौके पर पहुंच गए। जानकारी करने पर पता चला कि युवक क्षेत्र के गांव गढौलिया पट्टी तासौल उर्फ़ धुबिया निवासी शाने अली है। युवक द्वारा बताए गए आरोपितों को हिरासत में ले लिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद युवक टैंक से नीचे उतर आया। सूचना पर युवक के स्वजन भी थाने पहुंच गए। युवक की मां ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी हालत ठीक नहीं है। इसके बाद पुलिस ने युवक को उसकी मां की सुपुर्दगी में दे दिया और हिरासत में लिए गए युवकों को भी छोड़ दिया। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि युवक को उसके स्वजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights