पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा सरकार हजारों करोड़ रुपये कमा रहीः ओमकार सिंह

0a7fb84a-ac13-423b-a90b-0bf55cdc16ac
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। देश में बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों में लगातार वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने देशव्यापी प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह अभियान 7 अप्रैल तक चलेगा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में ‘महंगाई मुक्त भारत’ अभियान के तहत पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ गुरुवार को जिलेभर में कांग्रेसियों ने खाली गेस सिलेंडर को माला पहना कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि सरकार को पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों को नियंत्रित करना चाहिए और किसी भी तरह की वृद्धि नहीं करनी चाहिए, क्योंकि महंगाई की सबसे ज्यादा मार गरीबों एवं मध्य वर्ग के लोगों पर पड़ रही है। उन्होंने कहा ‘‘महंगाई, खासकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस पार्टी पूरे देश में विरोध जता रही है। पिछले 10 दिनों में नौ बार बढ़ोतरी की गई है। सरकार इस वृद्धि से हजारों करोड़ रुपये कमा रही है। इसकी सबसे ज्यादा चोट गरीबों और मध्य वर्ग पर पड़ती है।’’ श्री ओमकार सिंह ने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम नियंत्रित करे और कीमतें बढ़ाना बंद करे।’’ जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव राम रतन पटेल, बाबू चौधरी, जिला सचिव फरहान हुसैन शफी अहमद ने बदायूं जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आतिफ खान ने दातागंज, जिला उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव ने बिसौली, अंकित चौहान ने बिल्सी, राम बहादुर कश्यप ने शेखुपुर, राजबीर यादव ने सहसवान में एवम समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ ने अपने अपने के बाहर गेस सिलेंडर रखकर विरोध प्रदर्शन किया

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights