प्रसिद्ध डिस्कस थ्रोअर एव बॉलीवुड अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती के निधन पर शोक
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग द्वारा तथा स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय ने संयुक्त रूप से प्रसिद्ध डिस्कस थ्रोअर एवम बॉलीवुड अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती जी के निधन पर एक शोक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें लम्बे समय से बीमारी से जूझ रहे प्रवीण कुमार सोबती ने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। प्रवीण कुमार सोबती ने एक्टिंग ही नहीं बल्कि खेल की दुनिया में भी खूब नाम कमाया था

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनुराग अग्रवाल ने अपनी भावभीनी श्रद्धाञ्जलि व्यक्त करते हुए कहा, “एक्टिंग में आने से पहले प्रवीण कुमार सोबती एथलीट थे। उन्होंने एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल हासिल करके देश का नाम रोशन किया तथा इन्होंने 1968 और 1972 के अलिम्पिक में भारत का प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया।। उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। खेल की दुनिया में नाम कमाने के बाद उन्हें सीमा सुरक्षा बल (BSF) की नौकरी भी मिली थी। इसके कुछ साल बाद ही प्रवीण कुमार सोबती ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। प्रवीण कुमार जी का खेल की दुनिया एवं सिनेमा की दुनिया में भी अतुलनीय योगदान सदैव याद किया जाएगा.”

विभागाध्यक्ष डॉ अजीत सिंह चारण ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “प्रवीण कुमार सोबती ने पीठ दर्द की शिकायत होने की वजह से ही खेल की दुनिया को अलविदा कहा था। छोटे और बड़े पर्दे के दर्शकों के बीच प्रवीण कुमार सोबती ने कम समय में ही लोकप्रियता हासिल कर ली थी। प्रवीण को उनकी शानदार कदकाठी के लिए भी जाना जाता था. पंजाब के रहने वाले प्रवीण 6 फीट लंबे थे. एक्टिंग में आने से पहले प्रवीण स्पोर्ट्स में भी काफी एक्टिव थे. वे एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे.”
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों में डॉ प्रभात शुक्ला, डॉ मीना शर्मा, डॉ आदित्य कुमार सिंह, डॉ शालिन कुमार सिंह कुमोद प्रमोद यादव डॉ राजीव कुमार डॉ दीपक सिंह, डॉ. विनीत श्रीवास्तव ,प्रांजल शाही इत्यादि शिक्षक साथियों ने श्री प्रवीण कुमार की स्मृति को नमन किया।














































































