डोर टू डोर मतदान के लिए जागरूक किया

WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। युवा संकल्प सेवा समिति के द्वारा चलाए जा रहे “बदायूं करेगा मतदान” के तहत आज 117 दातागंज विधानसभा के ग्राम डहरपुर में संस्था के सचिव पुनीत कुमार कश्यप एवं ग्रामप्रधान बिशाल गुप्ता के नेतृत्व नेतृत्व में डोर टू डोर जाकर मतदाताओं को मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक किया। एवं शपथ दिलाई गई। और एक विचार संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संस्था के सदस्य प्रयाग सिंह ने की व संचालन धर्मवीर सिंह ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

सचिव पुनीत कुमार कश्यप ने कहा कि 14 फरवरी को होने वाले मतदान को हमें एक पर्व के रूप में मनाना चाहिए और अपने मत का प्रयोग करना चाहिए उन्होंने कहा मतदान के दिन 14 फरवरी को सभी व्यक्ति पहले मतदान करें उसके बाद ही जलपान करें प्रत्येक मतदाता का दायित्व है कि वह स्वयं अपने साथ कम से कम 10 से 12 अन्य मतदाताओं को वोट डालने के लिए बूथ पर लेकर जाऐ।
संस्था के सदस्य व घाम प्रधान बिशाल गुप्ता ने सभी को शपथ दिलाई


“हम भारत के नागरिक लोकतंत्र मे अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक, परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष, एवं शांतिपूर्ण, निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म वर्ग जाति समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुये विना निर्वाचन मे मतदाताओं
को अनिवार्य मतदान के लिए प्रेरित करेगे। “
उन्होंने कहा कि कि संस्था का उद्देश्य मतदान की प्रतिशत बढाना है।
संस्था के कोषाध्यक्ष योगेंद्र सागर ने कहा कि महिलाएं भी सबसे पहले वोट डालें और उसके बाद ही भोजन व अन्य काम करें यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार है जिसमें हम सभी लोगों को अपनी भागीदारी देनी चाहिए।
इस मौके पर रवि गुप्ता ,सचिन गुप्ता, अंकित प्रताप सिंह, शेखर प्रताप सिंह, निहाल गुप्ता, अमन वर्मा ,मनु गुप्ता, गुड्डू वर्मा, सुमित सिंह, संचय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights