एस0एस0 कॉलेज में मनाया गया यूपी दिवस

59ea950e-d6fd-464c-9235-554e664d68f7
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया और अमृत महोत्सव के अन्तर्गत चैरी-चैरा के शताब्दी वर्ष से संबंधित कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कला संकाय की ओर से भाषण माला का आयोजन किया गया जिसमें डॉ0 आलोक मिश्रा, डॉ0 संजय कुमार पांण्डेय, डॉ0 आर0 एस0 पाण्डेय, श्रीकान्त मिश्रा आदि ने ‘भाषा और लोकगीतों की परम्परा में राष्ट्रवाद‘ विषय पर अपने विचार रखे। राजनीति विज्ञान तथा अंग्रेजी विभाग के द्वारा चैरी-चैरा का इतिहास व उसकी वर्तमान में महत्वा विषय पर भाषण का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ0 आदित्य कुमार सिंह, डाॅ0 शालीन कुमार सिंह, एडवोकेट स्वतन्त्र प्रकाश गुप्ता आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किए। पीजी सेल द्वारा, ‘चैरी-चैरा काण्ड के कारण और प्रभाव‘ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिससे 35 छात्रों ने भाग लिया प्रतियोगिता का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा। प्रतियोगिता के पश्चात् इतिहासकार डॉ0 धर्मवीर सिंह तथा छात्र सुमित तिवारी के द्वारा चैरी-चैरा कांड पर छात्रों को संबोधित किया गया। इतिहास विभाग के द्वारा डाॅ0 दीपक सिंह के निर्देशन में ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजित किया गया। जिसमें असहयोग आंदोलन, डाण्डी यात्रा और चैरी-चैरा कांड पर 15 प्रश्न सम्मिलित किए गए। प्रत्येक प्रश्न के चार वैकल्पिक उत्तर दिए गए। प्रतियोगिता का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


वाणिज्य संकाय में बी0काॅम0 (फाइनेंस) के द्वारा छात्रों के लिए काव्यमाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति तथा चैरी-चैरा कांड पर स्वरचित रचना प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में 16 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें यशरा अंसारी ने प्रथम, अनमोल द्विवेदी ने द्वितीय और अलविया तथा योगान्श पाण्डेय ने संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। बी0काॅम0 (कम्प्यूटर) विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 48 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 25 प्रश्न शाहजहांपुर के ऊपर, 25 प्रश्न उत्तर प्रदेश के ऊपर और 10 प्रश्न चैरी-चैरा कांड के ऊपर पूछे गए। प्रतियोगिता में अदीवा नाज प्रथम, अरीवा द्वितीय और शिवांगी तृतीय स्थान पर रही। जबकि विनीत, सार्थक गोयल, अभिषेक और प्रिया प्रजापति को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के अंत में वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ0 देवेंद्र सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए शाहजहांपुर के इतिहास और विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। बी0कॉम0 (सामान्य), बी0कॉम0 (आॅनर्स) तथा एम0काॅम0 विभाग के द्वारा गूगल क्विज आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों को उत्तर प्रदेश, शाहजहांपुर और स्वाधीनता संग्राम पर एक प्रश्नावली व्हाट्सएप पर भेजी गई और छात्रों ने उसे भरकर वापस भेजा। गूगल क्विज में 378 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसका परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा। व्यावसायिक प्रशासन विभाग की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने शहीदों तथा उत्तर प्रदेश के संबंध में अनेक पोस्टर बनाए और उन पर स्लोगन भी लिखे। प्रतियोगिता में 54 छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञान संकाय के द्वारा उत्तर प्रदेश पर ऑनलाइन क्विज आयोजित किया गया। जिसमें 135 विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिवम कश्यप ने प्रथम, मानसी शुक्ला द्वितीय, स्नेहा अवस्थी ने तृतीय तथा अनुष्का सिंह ने सांत्वना पुरूस्कार प्राप्त किया।
शिक्षक शिक्षा संकाय के द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ0 विकास खुराना ने बोलते हुए कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति में उत्तर प्रदेश के युवाओं का अमूल्य योगदान है। चैरी-चैरा काण्ड, काकोरी काण्ड आदि स्वाधीनता आंदोलन में प्रदेश की प्रभावी भूमिका का प्रमाण हंै। डाॅ0 प्रभात शुक्ला ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के आयोजन में डाॅ0 आलोक मिश्रा, डाॅ0 मीना शर्मा, डाॅ0 आदर्श पाण्डये डा0 शिशिर शुक्ला, डाॅ0 बरखा सक्सेना, डाॅ0 विकास खुराना, डा0 दीपक सिंह, डाॅ0 पद्मजा मिश्रा, डाॅ0 धर्मवीर सिंह, डाॅ0 श्रीकांत मिश्रा, डाॅ0 आर0 एस0 पाण्डेय, डॉ0 शालिन कुमार सिंह, डॉ0 अंकित अवस्थी, डॉ0 के0 के0 वर्मा, डॉ0 विजय तिवारी, जागृति गुप्ता ब्रजलाली, अपर्णा त्रिपाठी, अंकुर अवस्थी, तुषार रस्तोगी, व्याख्या सक्सेना आदि का विशेष योगदान रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 अनुराग अग्रवाल ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सूचित किया है कि 25 जनवरी को महाविद्यालय में ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस‘ मनाया जाएगा। जिसका मुख्य विषय होगा, ‘‘चुनावों को समावेशी, सुगम और सहभागी बनाना।‘

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights