उझानी मुख्य नाले का दूषित पानी को फतेहपुर तालाव से जोड़ने की ग्रामीणों ने की मांग

f388b23a-ff69-474c-9539-47548fee4395
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।कस्वा का दूषित पानी मुख्य नालों से होकर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रनऊ के तालाव में गिरता है वहीं तालाव फ्लो ओवर होने के बाद गांव नरऊ, मीहलाल नगला के सैकडों किसानों की फसलें दूषित पानी में डूब गई है। वही सैकडों बीघा जमीन बर्बाद हो रही है जिससे ग्रामीणों में पालिका प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।नाले के दूषित पानी ने खेतो में खड़ी गेहूं व आलू की फसल को अपनी चपेट में ले लिया है जिससे फसले खराब हो रही है। लगातार तीन दिन से बरसात होने से मुख्य नाले के दूषित पानी का निकास अवरूद्ध होने के कारण गांव मीहलाल नगला में दूषित पानी ने दस्तक दे दी है जिससे वहां केे ग्रामीणों का निकलना दूश्वार हो गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

सोमवार की सुबह तमाम ग्रामीणों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की वही पालिका प्रशासन ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए नाले पर जेसीवी मशीन भेज कर मुख्य नाले में लगे बंधो को खोलकर पानी की निकासी फतेहपुर की तरफ कर दी है वही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।कोतवाली क्षेत्र के गांव नरऊ व मीहलाल नगला में दूषित पानी ने खेत में खडी फसलों को पार कर गांव में दस्तक दे दी है जिससे मीहलाल नगला के ग्रामीणों का घर से निकलना दूश्वार हो गया है जिसके विरोध में सैकडों की संख्या में ग्रामीणों ने आकर पालिका प्रशासन के खिलाफ नगर पालिका के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है नरऊ व मीहलाल नगला की हजारों बीघा जमीन जो पानी में डूबी हुई है जिस पर वह खेती करने से वंचित रह जाता है वही जमीन पर खेती न करने के कारण परिवार के पालन पोषण को यहां के गरीव व मजदूरों वर्ग दूसरे प्रांतों में मजदूरी कर अपना पेट पाल रहे है यहां तक की रनऊ के गांव में लगे इंडिया मार्का हेड पंम्पों व घरो में लगे नलो से दूषित पानी आता है जिससे लोगो को पीलिया जैसी भयंकर रोग हो जाते है जिसको लेकर भी ग्रामीण धरना प्रदर्शन कर चुके है।ग्रामीणों के विरोध को देखते ही मंडलायुक्त सहित तमाम आला अधिकारियों का दौरा हुआ था। मौके पर पहुंचे कमिश्नर ने दल दलिय पौधे लगवायें जाने की बात की गई थी जो प्लानिंग कागजो में सिमट कर रह गई। नाले को नरऊ गांव के तालाव से मोड कर सीधा गांव फतेहपुर के तालाव से जोडने को नाले की खुदाई कर दूषित पानी के निकासी की अव्यवस्था की गई मुख्य नाले में बन्धा लगने से दूषित पानी ने मीहलाल नगला की फसलों को पार कर दूषित पानी अब गांव में घुसने लगा है। जिससे ग्रामीणो को दुषित पानी से होकर गुजरना पड रहा है।

इस बारे में अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि अचार संहिता लगी हुई है। कोई नवीन काम नही कर सकते हमने ग्रामीणो की समस्या को देखते हुए तत्काल पालिका की जेसीवी भेजकर नाले में लगे बंधो को खुलवाकर दुषित पानी का निकास फतेहपुर की तरफ करवायें जाने का प्रयास किया है।वहीं तेजपाल, कुंवर पाल, नेत्रपाल, शोरन सिंह, अगर सिंह, सुभाष कुमार, बांके सिंह, चंन्द्रपाल, धर्मपाल, राकेश कुमार, डालचंद्र यादव, काशीराम, पप्पू, जयसिह, राजाराम आदि ग्रामीणों ने मुख्य नाले का दूषित पानी को फतेहपुर तालाव से जोडने की मांग की है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights