दुकान वाणिज्य प्रतिष्ठान कर्मचारी यूनियन की पालिका प्रांगण में बैठक पालन कराए जाने की मांग

IMG20211231115003
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

सहसवान। जिला दुकान वाणिज्य प्रतिष्ठान कर्मचारी यूनियन की पालिका प्रांगण में हुई बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही बाजार बंदी दिवस का पालन कराए जाने की मांग की गई। 
          यूनियन के जिलाध्यक्ष ने मुख्य अतिथि पद से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि साप्ताहिक बाजार बंदी कर्मचारियों का कानूनी अधिकार है। इससे उन्हें वंचित नहीं किया जा सकता। यदि कोई दुकानदार मजदूरों को बंदी दिवस के दिन दुकान पर आने के लिए मजबूर करता है तो यूनियन द्वारा इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि दुकान कर्मचारियों को न्यूनतम मजदूरी का भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही एक मांग पत्र एसडीएम को सौंपा जाएगा। नगराध्यक्ष सनी शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर जिला महामंत्री निसार फारूकी, रफीक फारूकी वारिस अंसारी, शादाब कुरैशी, सौरभ यादव, इजहार फारूकी, जुनेद कुरैशी, जुबेर फारूकी, आमिर, मोनू सक्सेना आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री निसार फारूकी ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights