मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 25.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

यूपी में आठवीं तक के स्‍कूल हुए बंद,14 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियों का ऐलान

December 30, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ।  सीएम योगी के आदेश पर बने नए एकेडमिक कैलेंडर के तहत 31 दिसम्‍बर से 14 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियों का ऐलान हो गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के स्‍कलों में पहली बार शीतकालीन अवकाश दिया जा रहा है। इसके पहले अत्‍यधिक सर्दी पड़ने पर जिलाधिकारी के आदेशों के तहत विभिन्न जिलों में स्कूलों में छुट्टी की जाती थी। एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार स्‍कूल अब 15 जनवरी को खुलेंगे। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

यूपी बोर्ड के नए एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार इस साल प्रदेश में कुल 113 दिन स्‍कूल बंद रहेंगे जबकि 237 दिन पढ़ाई होगी। बोर्ड परीक्षाएं 15 दिन के अंदर आयोजित कर ली जाएंगी। 21 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। 

उम्‍मीद की जा रही है कि जल्‍द ही यूपी बोर्ड, परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर सकता है। डिप्‍टी सीएम दिनेश शर्मा ने कुछ समय पहले बताया था कि 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं यूपी विधानसभा चुनाव के बाद कराई जाएंगी। 

बच्‍चों को स्‍कूल बुलाने के लिए अभिभावक की इजाजत जरूरी 

वैसे कोरोना के बढ़ते मामलों और ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए यूपी सरकार ने स्‍कूलों को लेकर हाल में कई अन्‍य दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। इन दिशानिर्देशों के अनुसार स्कूल किसी भी छात्र को आने के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए पहले अभिभावकों से सहमति लेनी होगी। शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसको लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा के आदेश पर गाइडलाइन जारी की गई है। यूपी के सभी बोर्डों के स्कूलों पर यह गाइडलाइन लागू होगी। परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों व डीआईओएस को इसे सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों को विकल्प के तौर पर ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था करानी होगी। यदि स्कूल में किसी को भी जुकाम, बुखार आदि के लक्षण दिखते हैं तो उसे चिकित्सीय सलाह के साथ उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कोई भी आयोजन तब ही किया जाए जब उसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा सकता हो।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights