मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

बदायूं क्लब के दो दिवसीय वार्षिक खेल समारोह का हुआ आगाज़

December 25, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बैडमिन्टन प्रतियोगिता में सीनियर में अक्षज-अक्षत, रत्नेश-संजय, एवं जूनियर में अंश-आरुष, सुमित-अफनान की जोड़ी रही विजेता, बुजुर्ग खिलाड़ियों का भी हुआ सम्मान

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बदायूं क्लब, बदायूं के तत्वावधान में क्लब सदस्यों हेतु दो दिवसीय वार्षिक खेल समारोह 2021 का स्पोर्टस स्टेडियम में बैडमिन्टन प्रतियोगिता डबल्स के द्वारा आगा़ज हो गया।

ठंड में भी खिलाड़ियो ने अपने दमखम से खूब रोमांच का आनंद दिलाया। आयोजन में युवा, बच्चों के साथ-साथ बुजुर्ग सदस्यों ने भी बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। केवल क्लब के सदस्यों एवं उनके परिजनों के लिए आयोजित वार्षिक खेल में प्रथम दिवस प्रातः 8 बजे स्पोर्टस स्टेडियम, बदायूं में बैडमिन्टन प्रतियोगिता हुये मुकाबलों में सीनियर वर्ग 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में संजय गर्ग एवं रत्नेश गर्ग की जोड़ी विजेता रही जबकि उपविजेता कुलदीप स्तोगी एवं एनुलहुदा नकवी की जोड़ी रही। सीनियर वर्ग 30 से 50 वर्ष आयु वर्ग में डॉ. अक्षत अशेष एवं अक्षज रस्तोगी की जोड़ी विजेता रही एवं डॉ. तन्मय एवं शुभम गर्ग की जोड़ी उपविजेता रही। जूनियर वर्ग 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में आरुष सिंघल एवं अंश सिघंल की जोड़ी विजेता रही एवं उपविजेता आगम अशेष एवं दर्श गुप्ता रहे। जूनियर वर्ग 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग मे सुमित मिश्रा एवं अफनान नकवी की जोड़ी विजेता रही एवं शिंजन विशाल एवं पर्व अग्रवाल की जोड़ी उपविजेता रही। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथिर रहे आयकर अधिकारी, बदायूं शिव कुमार शुक्ला ने सभी प्रतियोगियों को पुरस्कृत करते हुये कहा कि खेलों से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक दोनों रुप से स्वस्थ्य रहता एवं ऐसे आयोजन स्वस्थ्य मनोरंजन प्रदान करते हैं। आयोजन में क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं खिलाड़ी विष्णु प्रसाद गुप्ता को विशेष रुप से सम्मानित किया । रेफरी के रुप में डालचन्द मथुरिया, हर्षित एवं राजीव का सहयोग रहा। प्रतियोगिता में सरकार सुरेन्द्र सिंह, अनूप रस्तोगी, संजय रस्तोगी, रविन्द्र मोहन सक्सेना, मनीष सिंघल, नितिन गुप्ता, मयूर गुप्ता, नवनीत प्रताप, आशीष ंिसंघल ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता में नरेन्द्रचन्द्र शंखधार, प्रतीश गुप्ता, सुशील शर्मा आदि भी उपस्थित रहे। अन्त में सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने सभी का आभार व्यक्त किया। शनिवार की सांय 4 बजे से क्लब सभागार में कैरम, शतरंज एवं टेबिल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गयीं। खबर लिखे जाने तक प्रतियोगिता चल रही थीं।


WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights