इंदिरा चौक और पुलिस लाइन चौराहे पर क्रिसमसडे के पर्ब पर चर्च में प्रार्थना कर अमन चैन की दुआएं मांगी

f7582b96-e6f8-40ee-84b5-066632e506bb
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।बदायूं के इंदिरा चौक और पुलिस लाइन चौराहे पर क्रिसमसडे के पर्ब पर ईसाई समुदाय के लोगों ने चर्च में प्रार्थना कर अमन चैन की दुआएं मांगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शनिवार को बदायूं से इंदिरा चौक चौराहे और पुलिस लाइन चौराहे पर क्रिसमस डे के पर्ब पर ईसाई समुदाय के लोगों ने चर्च में पहुंचे और प्रभु यीशु के सामने प्रार्थना की तथा अमन चैन के लिए दुआएं मांगी।चर्च में फादरी द्वारा प्रभु यीशु की विशेष प्रार्थना कराई जा रही है। एक दूसरे को पर्व की शुभकामनायें देने का सिलसिला जारी है। शहर के पुलिस लाइन स्थित कैथोलिक चर्च में फादरी वीरेंद्र कुजूर एवं इंदिरा चौक स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में फादरी ईपी सिंह द्वारा प्रभु यीशु की विशेष प्रार्थना कराई जा रही है। पनबड़िया ऐमरी चर्च में की प्रार्थना का सिलसिला जारी है।चर्च के बाहर प्रभु यीशु मसीह और मदर मैरी की झांकियां भी लगाई। क्रिसमस-डे पर लोगों के लिये केक का वितरण किया जा रहा है एवं मिलकर और सोशल मीडिया के माध्यम से पर्व की शुभकामनायें भी दी जा रही हैं।

चर्च के बाहर लगी खेल खिलौनों की दुकानों पर बच्चे अपने पसंद के खिलौने खरीद रहे हैं। इसके अलावा झूलों पर भी मस्ती करते हुये बच्चे देखे जा रहे हैं। सेल्फी भी सजे हुये सुंदर चर्च के साथ लोगों द्वारा लेने का सिलसिला जारी है। क्रिसमस डे के पर्व पर लोगों ने घरों में पकवान तैयार किये हैं एवं अपने परिचितों को आमंत्रित किया है।शाम के लिये चर्च में कैंडल लगाने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ेगी। सभी चर्च के फादरी द्वारा लोगों से कोरोना की गाइड लाइन पालन करने की अपील की गई है। चर्च में लोगों के लिये सोशल डिस्टेंस के साथ प्रभु यीशु के दर्शन कराये जा रहे हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights