जन विश्वास यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगाःरामसेवक

7d05411b-74ce-4d43-96cc-81c888356924
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। भाजपा के पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल ने आज कहा कि जनपद में 27-28 दिसंबर को आने वाली जन विश्वास यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। इसके लिए बडे़ स्तर पर तैयारियां की जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


भाजपा के पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल आज अपने आवास पर प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनका 35 साल का राजनीतिक जीवन भाजपा में ही कटा है। वह भाजपा के सच्चे सिपाही थे और हमेशा रहेंगे। पार्टी के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी दे रही है वह उसका पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी ने 27-28 दिसंबर को बदायूं में आने वाली जन विश्वास यात्रा के संबंध में जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उन जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ जुटे हुए हैं। जन विश्वास यात्रा का एतिहासिक स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा में भी वह बदायूं विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक भीड़ एकत्र करेंगे। जनसभा और यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएंगे।


उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बदायूं विधानसभा क्षेत्र की जनता और समर्थकों की मांग व उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है। पार्टी हाईकमान के निर्णय का वह पूरी तरह से पालन करेंगे। पार्टी उन्हें टिकट देगी तो चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने अगर किसी अन्य को टिकट दिया तो वह उसका चुनाव लड़ाएगे। वह भाजपा के सच्चे सिपाही बन कर काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि मोदी जी और योगी जी से वह बहुत प्रभावित हैं। जनता एक बार फिर योगी जी को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार पहले से अधिक सीटों के साथ पूर्व बहुमत से बनेगी। भाजपा की सरकार को कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने विपक्ष पर भी तीखे प्रहार करते हुए कहा कि विपक्षी दलों पर कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष जनता के बीच जाने से कतरा रहा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights