मालवीय जयंती पर महामना का माल्यार्पण एवं हवन पूजन कर दिखाए मार्ग के अनुसरण का लिया संकल्प

4195408a-d585-48be-8313-ce563ea8440e
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

संगठित होकर संघर्ष करने से ही सवर्ण समाज की उन्नति सम्भव -त्रिभुवन शर्मा। (प्रदेश अध्यक्ष)

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बदायूं।अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में शासन की कोरोना संबंधित गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती मनाई गई।
सर्वप्रथम मालवीय अध्यापक आवास गृह पर समिति के अध्यक्ष कौशलानन्द पांडेय (लालन पांडेय), महामंत्री अजय मिश्रा एवं नगर पालिका अध्यक्षा दीपमाला गोयल द्वारा संयुक्त रूप से महामना की प्रतिमा को दूध से स्नान कराकर माल्यार्पण किया गया।
ततपश्चात भगवान चौक पर भगवान परशुराम की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक किया।


इस मौके पर महामंत्री अजय मिश्रा ने मालवीय जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मालवीय अपने जीवन काल में पत्रकारिता, वकालत, समाजसुधार, मातृभाषा की उन्नति तथा देश सेवा में अपना जीवन अर्पण करने वाले इस युग के आदर्श पुरुष थे। चेयरपर्सन दीपमाला गोयल ने कहा कि नवयुवकों के चरित्र निर्माण एवं भारतीय संस्कृति की जीवंतता को बनाए रखने के लिए मालवीय जी ने काशी हिंदू विश्व विद्यालय की स्थापना की। साथ ही हिन्दू महासभा एवं गंगा के निर्मलीकरण में उनकी विशेष भूमिका रही।
ततपश्चात भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में आचार्य रंजीत भारद्वाज ने मुख्य यजमान नत्थूलाल पाराशरी को सपत्नीक एवं अन्य विप्रों द्वारा यज्ञ संपन्न कराया।


इसके पश्चात मुख्य अतिथि डी0के0 भारद्वाज एवं विशिष्ट अतिथि त्रिभुवन शर्मा के द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती एवं भगवान परशुराम, मालवीय एवं अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर मंचीय कार्यक्रम शुरू हुआ।
भगवान परशुराम इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसको अतिथियों द्वारा सराहना की गयी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि मालवीय एवं अटल भारत माता के महानतम सपूत है और आज के दौर में सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है। आवश्यक है कि युवा इन महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने कर्मो को पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करें।
विशिष्ट अतिथि ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा ने कहा कि समाज की उन्नति हेतु आज सभी को संगठित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है।
मुख्य वक्ता पुर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने मालवीय एवं अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार प्रकाश डालते हुए सभी से जीवन में इनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान अश्विनी भारद्वाज जिलाध्यक्ष पद पर किए गए मनोनीत।

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा द्वारा जिलाध्यक्ष के रिक्त पद पर सर्वसम्मति से पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. रामशंकर भारद्वाज के पुत्र एवं बहुत सी शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधक अश्वनी भारद्वाज को जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।
साथ ही भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष कौशलानन्द पांडे (लालन पांडेय) को ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
समाज सेवियों का हुआ सम्मान-
वरिष्ठ समाजसेवी व उद्योगपति डी0के0 भारद्वाज, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय, शैलेंद्र मोहन शर्मा, अशोक गौड़, पंकज शर्मा, ब्रज क्षेत्र मंत्री रजनी मिश्रा का सम्मान कर समाज सेवा में निरंतर संलग्न रहने का प्रण दिलाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशलानन्द पांडेय एवं कार्यक्रम का संचालन पंकज शर्मा ने किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अश्विनी भारद्वाज, राम बहादुर पांडे, प्रदेश मंत्री राहुल चौबे, शिक्षक नेता सतीश चंद्र मिश्रा, अजय मिश्र, गजेंद्र पांडेय, नत्थू लाल पाराशरी, सुरेंद्र उपाध्याय, संजीव शर्मा, सुमित मिश्रा, पंकज शर्मा, गोविंद शर्मा, डॉ0 भास्कर शर्मा, सुभाष शर्मा, ज्ञानेंद्र मिश्रा, विनय चतुर्वेदी, नरेश चन्द्र शंखधार, सच्चिदानंद शर्मा, ब्रह्मानंद शर्मा, हरिओम गौतम, रमेश तिवारी, गिरीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights