हम सभी को अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिएः रामसेवक

dfba166e-03c9-4f34-b157-2fbe9b919e90

उनके युवा समर्थक बड़ी संख्या में अटल संकल्प बाइक रैली में शामिल हुए
बदायूं। भाजपा के पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल ने आज अपने आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेकर हम सभी को आगे बढ़ना चाहिए। तभी हम सभी संगठन,राजनीति और समाज में सफल हो सकते हैं।


भाजपा के पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल ने आज अपने आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनका स्मरण किया। पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि वे महान राष्ट्रभक्त थे। एक प्रभावी वक्ता, ओज़स्वी कवि, कुशल प्रशासक एवं प्रभावी सुधारक के रूप में ख्याति अर्जित की। भारतीय राजनीति और सार्वजनिक जीवन में उनका अतुलनीय योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनका मुझे आजीवन स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उनकी स्नेहिल स्मृतियों को मैं कभी भूल नहीं सकता। इस मौके पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एंव उनके समर्थक उपस्थित थे।
इसके पश्चात पूर्व विधायक रामसेवक सिंह ने अपने आवास से अटल संकल्प बाइक रैली के लिए अपने युवा समर्थकों का जत्था रवाना किया। बाइक रैली में भी सर्वाधिक संख्या पूर्व विधायक के युवा समर्थकों की रही। पूर्व विधायक के 70-80 से ज्यादा युवा समर्थक भाजपा और पूर्व विधायक के समर्थन में नारेबाजी करते हुए रैली में शामिल हुए।