मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.9 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

जनपद स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

December 24, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र बदायूं द्वारा राजकीय महाविद्यालय बदायूं के स्पोर्ट्स फील्ड में जनपद स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका विधिवत शुभारंभ अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव व सांसद आमला की प्रतिनिधि कुमारी कीर्ति कश्यप ने मां सरस्वती और विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया इस कार्यक्रम में 1285 युवाओं ने प्रतिभागिता की।
जनपद स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव ने कहा कि हमारे देश में 60 प्रतिशत युवा जनसंख्या है इस प्रकार हमारा देश युवाओं का देश है। अतः युवाओं को आगे आकर अपने और देश की प्रगति के लिए रणनीति तैयार कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा उन्होंने कहा कि जब भी कोई क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं तो युवाओं ने किए हैं अतः युवाओं को आगे बढ़कर विकास क्रांति करनी होगी उन्होंने युवाओं के इस वृहद आयोजन हेतु नेहरू युवा केंद्र बदायूं की सराहना की कार्यक्रम की।
  अध्यक्षता कर रही सांसद आंबला की प्रतिनिधि कीर्ति कश्यप ने कहा कि युवाओं का दायित्व है कि वह समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने हेतु आगे आएं उन्होंने कहा कि बेटी और बेटे में भेदभाव न करते हुए समानता का भाव रखें और बेटियों को अधिक सशक्त बनाए क्योंकि बेतिया ही मां पत्नी और बहन है ,उन्होंने महिला सशक्तिकरण हेतु युवाओं से आगे आने की अपील की ।
जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र बदायूं दिनेश यादव ने इस कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं को एक सशक्त राष्ट्र व्यापी विकास आंदोलन से जोड़ने हेतु नेहरू युवा केंद्र प्रयास कर रहा है ,इसी क्रम में समस्त  जनपद के चयनित युवाओं को एकत्र कर शिक्षा स्वास्थ्य पर्यावरण कौशल विकास स्वरोजगार पर कार्य करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


  इस युवा संसद को प्रमुखता डीसीबी के अध्यक्ष उमेश सिंह राठौर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एस के सिंह, जिला नोडल अधिकारी एनएसएस आरके जायसवाल सिंह, प्रभारी एनसीसी श्रद्धा गुप्ता, अंशु सत्यार्थी प्रमुख प्रशिक्षक अजय राज शर्मा, अनुज प्रताप सिंह डीपीओ ने संबोधित किया ।
मुख्य वक्ताओं में अर्जुन सिंह कुमारी सेल्वी चौहान ,रविंद्र पाल सिंह ,देवेंद्र गंगवार ,समीक्षा यादव अवनीश सोलंकी ,आकाश रंजन ,कौशिक सक्सेना और मुकुट सिंह ने अपने सशक्त विचार युवा संसद में रखे ।
इस अवसर पर श्री मुकुट सिंह तिलक सिंह विक्रम पुरी ओंमकार सिंह ,प्रसून सक्सेना ,सुनील कुमार, विकास पटेल, सुरेश सिंह  आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अमरदीप राठौर और रविंद्र पाल ने किया ।
अंत में युवाओं और वक्ताओं को नेहरू युवा केंद्र ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी का आभार जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अनुज प्रताप सिंह ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights