मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

पूर्व विधायक रामसेवक पांच हजार युवाओं के साथ रोड शो करते हुए सम्मेलन में पहुंचे

December 23, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पूर्व विधायक के साथ युवाओं का हुजूम उमड़ा, पहले कैंप कार्यालय पर सभा करके युवाओं में जोश भरा, फिर पहुंचे युवा सम्मेलन में
बदायूं। पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रामसेवक सिंह पटेल आज करीब पांच हजार युवाओं के साथ रोड शो करते हुए भाजयुमो के युवा सम्मेलन में पहुंचे। उन्होंने अपने कैंप कार्यालय पर पहले सभा करके युवाओं में जोश भी भरा। उनके साथ युवाओं का सैलाव सा उमड़ पड़ा। उनके साथ युवाओं की सर्वाधिक भीड़ रही। इससे प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह समेत सभी भाजपा नेता भी गदगद दिखे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल आज भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ सबसे पहले खेड़ा नवादा चौराहे पर पहुंचे। यहां भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी व सांसद राधा मोहन सिंह का बदायूं शहर आगमन पर जोरदार ढंग से स्वागत किया। यहां से भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता आदि के साथ पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे। पूर्व विधायक पार्टी कार्यालय पर संगठन की बैठक में शामिल हुए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


संगठन की बैठक समाप्त होने पर पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल लोहिया नगर स्थित अपने कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां पर बदायूं विधानसभा क्षेत्र के एकत्र करीब पांच हजार युवाओं को संबोधित किया। पूर्व विधायक के आह्वान पर ही यह युवाओं की भीड़ उनके कैंप कार्यालय पहुंची थी। जो कई घंटे तक पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल जिंदावाद के नारे लगाती रहे। यहां पर पूर्व विधायक ने अपने समर्थक में उमड़े युवाओं के हुजूम को संबोधित किया।

https://youtu.be/zbE8K22lICI


पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल ने कहा कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता हैं, पार्टी को जिताने के लिए एक-एक वोट की चिंता करनी है और जिसका भी टिकट होता है हम सब लोग उसी को भारी मतों से विजयी बनाएंगे। पूर्व विधायक युवाओं में जोश भरने के बाद खुली जीप में युवा सम्मेलन के लिए निकल पड़े। दातागंज तिराहे के समीप कैंप कार्यालय से उनके पीछे बाइक, ट्रैक्टर ट्राली, चार पहिया वाहन, पैदल पांच हजार युवाओं की भीड़ रामसेवक के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सड़कों पर निकल पड़ी। पूर्व विधायक पांच हजार युवाओं के साथ रोड शो करते हुए इंद्रा चौक, रेलवे रोड, एसके कालेज, बाबूराम मार्केट होते हुए गांधी ग्राउंड में भाजयुमो के जिला स्तरीय युवा सम्मेलन में पहुंचे। युवा सम्मेलन में पूर्व विधायक के साथ ही सर्वाधिक युवाओं की भीड थी। उनके साथ युवाओं की अपार भीड़ से सड़कों पर भी जाम की स्थिति रही। सड़कों पर पूर्व विधायक के समर्थक युवाओं का ही हुजूम नजर आ रहा था। यहां सम्मेलन में पूर्व विधायक रामसेवक सिंह के साथ अपार भीड़ देख कर प्रदेश प्रभारी व अन्य भाजपा नेता भी गदगद हो गए। प्रदेश प्रभारी राधा मोहन जी ने पूर्व विधायक को मंच से ही आमंत्रित किया और मंच पर अपने पास बैठाया। इससे पूर्व विधायक के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights