ताजनगरी के कैलाश मंदिर में गूंजे काशी विश्वनाथ के जयकारे
काशी विश्वनाथ मंदिर के लोकार्पण के साथ प्रदेशभर के शिवालयों व देवालयों में हुआ शिव शम्भू का अभिषेक
शहरवासियों ने भी लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा, संध्या काल में घर-घर मनाई दीपावली
आगरा। ताजनगरी के सभी देवालयों में आज काशी विश्वनाथ के जयकारे गूंजे। भाजपाईयों द्वारा शहर के सभी शक्तिपीठ व देवालयों में भोले बाबा का विशेष अभिषेक, आरती व प्रसाद वितरण किया गया। काशी विश्वनाथ मंदिर में कारीडोर के लोकोपर्ण को प्रदेश में दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर में उत्सव के रूप में मनाया गया। शाम 5.30 से आठ बजे तक घर-घर में दीपावली मनाई गई।

कैलाश मंदिर में भाजपा महानगर अध्यक्ष भानू महाजन के नेतृत्व में भाजपाईयों द्वारा शिव शम्भू का अभिषेक निर्मल गिरि द्वारा सम्पन्न कराया गया। आरती कर प्रसाद वितरण हुआ। भानू महाजन ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए किए जा रहे भोले बाबा के अभिषेक के समय प्रदेश के देवालयों और शक्तिपीठों में पर्व का माहौल है। यह राजनीतिक नहीं बल्कि धार्मिक और सामाजिक योजन है। जिसमें सिर्फ भाजपा के लोग ही नहीं शहरवासियों ने सहज रूप से सैकड़ों की संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री के सम्बोधन व काशी विश्वनाथ कारीडोर के लोकापर्ण का लाइव टेलीकास्ट भी भक्तों ने देखा। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष भानू महाजन, यादवेन्द्र शर्मा, शशांक शर्मा, नवीन गौतम, ललित गौतम, वीरेन्द्र अग्रवाल, मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी, गौरव गिरि आदि उपस्थित थे।

घर-घर मनी देव दीपावली
आगरा। घर-घर में दीपावली मनाने के साथ भोले बाबा के जयकारे भी गूंजे। काशी विश्वनाथ मंदिर में कारीडोर के लोकार्पण की खुशी में आज घर-घर में दीपावली की तरह दीपों से सजाया गया। रोशनी की गई। शाम 5.30 बजे से 8 बजे तक घर-घर में देव दीपावली मनाने के साथ कहीं लोगों ने पटाखे जलाकर खुशियां मनाईं तो कहीं पूजन का आयोजन किया गया।













































































